छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

बाघ के हमले से मिठ्ठनलाल की मौत

सिवनी यशो:- बुधवार 11 अक्टूबर को दोपहर के पश्चात जिले के दक्षिण सामान्य वन मंडल परिक्षेत्र के खावास अंगर्तत कक्ष क्रमांक 355 बीट पिंडरई वन क्षेत्र में पालतू पशु चराने गये मिठ्ठनलाल अवथरे नामक चरवाहे को बाघ ने अपना शिकार बनाने के उद्देश्य से मिठ्न पर हमला कर दिया । बाघ के हमले से घायल चरवाहे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरई लाया गया परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी ।
खवासा वनपरिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम दास चतुर्वेदी ने जानाकारी देते हुये बताया कि बुधवार को दोपहर के समय परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीट पिंडरई के कक्ष क्रमांक 355 के वन क्षेत्र में गाय भैंस चरा रहे पिंडरई निवासी मिठ्ठनलाल अवथरे लगभग 49 वर्ष के व्यक्ति की गर्दन पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।
ग्रामवासियों एवं विभागीय सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुँची जहाँ गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरई ले जाया जा रहा था परंतु रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गयी ।
जानकारी के अनुसार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मृतक परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी है तथा मृतक का अंतिम संस्कार गुरूवार को विभागीय अधिकारियों की उपस्थिती में किया जायेगा । शासन के प्रावधान के अनुसार मृतन परिवार को जंगली जानवर के हमले से होने वाली जनहानि पर आठ लाख रूपये मुआवजा देने का प्रावधान है जो परिजनों को उपलब्ध कराया जायेगा । क्षेत्र में बाघ की उपस्थिती को देखते हुये वन विभाग ने गश्ती बढ़ा दी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button