विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में की सहभागिता, ‘राम रोटी’ नि:शुल्क भोजन सेवा का शुभारंभ भी किया
नमो विचार मंच जिलाध्यक्ष के निवास पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक; जिला अस्पताल में सेवा कार्य का आरंभ
Seoni, June 29, 2025
सिवनी यशो :-
रविवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने नरेन्द्र मोदी विचार मंच भारत (मिशन न्यू इंडिया) के जिलाध्यक्ष श्री घनश्याम बघेल के निवास पर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मासिक संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण टेलीविजन पर कार्यकर्ताओं के साथ देखा गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनों में –
ज्ञानचंद सनोडिया (अध्यक्ष, नगरपालिका), घनश्याम बघेल (जिलाध्यक्ष, नमोविमं), तरुण मुनिया टांक (संयोजक, अटल विचार मंच), डा. बसंत राय, राजेश गुप्ता, मनोज नामदेव, मुकेश चंदेल, विनय बघेल, अहफाज खान, सुरेन्द्र बघेल, दिनेश हड़प, भानू अग्रवाल, मनोज बघेल, राव जी और मोह. जिब्राईल मंसूरी (मीडिया प्रभारी) प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विचारों पर संवाद हुआ और उपस्थितजनों ने उन्हें प्रेरणादायक बताया।

राम रोटी नि:शुल्क भोजन वितरण का शुभारंभ
इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने जिला चिकित्सालय परिसर में श्री सत्यसाई सेवा समिति द्वारा आरंभ किए गए ‘राम रोटी’ नि:शुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने श्री सत्यसाई बाबा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक जी ने स्वयं अपने करकमलों से मरीजों के परिजनों एवं सहायकों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया। इस अवसर पर श्री सत्यसाई सेवा समिति के पदाधिकारी, स्वयंसेवकगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



