Seoni 11 April 2025
सिवनी यशो:- शुक्रवार 11 अप्रैल को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन आयोजित विशेष सम्मेलन मे सम्मिलित हुए। आज नगर परिषद छपारा द्वारा नगर के गोल्डन टेम्पल मंदिर मे स्थित सभाकक्ष मे आयोजित विशेष सम्मेलन मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सम्मिलित होकर निर्धारित ऐजेंडे पर अपनी बात रखी।
इसके अलावा आपने छपारा नगर के प्रतिष्ठित नागरिक जितेन्द्र राजपूत के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट करने के उपरांत संजय कालोनी निवासी देवी राजपूत के निवास पहुंचे, तथा उनकी बहन के गत दिनों हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया एवं परिजनों से मुलाकात किया। इसके साथ ही विधायक दिनेश राय मुनमुन ने नगर मे स्थित बेडमिंटन कोर्ट का जायजा लिया।





