राजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गांव चलों अभियान के तहत भाजपा मंडल मुंगवानी के ग्रामों का किया दौरा

Seoni 14 April 2025

सिवनी यशो:- सोमवार14 अप्रैल को भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, महामानव, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने नगर के अंबेडकर चौक पहुँच कर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया, तथा उपस्थितों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दिया।

इसके पश्चात विधायक श्री राय ने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा मंडल मुंगवानी के तहत आने वाले ग्राम नरेला, टिकारी, पुसेरा, घोंटी, मुंगवानी कलां, सापापार, गाडरवाड़ा आदि का दौराकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियो से मुलाकात किया। तथा चर्चा कर समस्याओं के निराकरण की बात कही। इस दौरान विधायक श्री राय ग्राम मुंगवानी मे भाजपा नेता अरुण उपाध्याय के निवास पहुंचे, तथा कुशलक्षेम जानकर बुजुर्ग माता जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां पर माता जी ने आपका तिलक व श्रीफल भेंटकर कर आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही दौरे मे श्री राय ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त किया।

श्री राय ने विभिन्न ग्रामों मे अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों मे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के साथ सहभागिता कर भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके अलावा विधायक श्री राय ने ग्राम नरेला स्थित मां शारदा वेयरहाउस, ए.के.एस. वेयरहाउस एवं ठाकुर वेयर हाउस मे बनाए गये खरीदी केंद्रों मे पहुंचकर निरीक्षण किया। श्री राय ने किसान बंधुओं की समस्याओं को सुना एवं निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया।

इस अवसर पर सुरेश सनोडिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, घनश्याम बघेल जिला अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी विचार मंच सिवनी, राजेन्द्र बघेल मंडल अध्यक्ष मुंगवानी, अरुण उपाध्याय, दिलीप सनोडिया, सुरेन्द्र बघेल , योगेन्द्र जैन, जसवन्त बघेल, सतेन्द्र ठाकुर, राघवेन्द्र सनोडिया महामंत्री, राधेश्याम यादव महामंत्री, मंगल पटेल, भुवन बरमैया, वीरेन्द्र बघेल, श्रीकांत बघेल, मनोज बघेल सहित ज्येष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!