विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया गोल्ड मेडल विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान
खिलाडिय़ों मे आत्मविश्वास और साहस विकसित करता है खेल: दिनेश राय
-अपनी ओर से खिलाडी बच्चों को किट प्रदान करने स्वीकृति प्रदान किया
सिवनी 14 नवंबर
सिवनी यशो: – गुरुवार 14 नवंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन (MLA Dinesh Rai Munmun) ने बाल दिवस (children’s Day) के अवसर पर जिले के प्रतिभावान नेशनल शालेय प्रतियोगिता (national school competition) हेतु चयनित (Selected) जिम्नास्टिक एवं एथेलेटिक्स (Gymnastics and Athletics) के गोल्ड मेडल विजेता (Gold Medal Winners) खिलाडिय़ों का सम्मान कर सभी को किट प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान किया।
जिले के प्रतिभावान गोल्ड मेडल विजेता खिलाडिय़ों के दल ने खेल प्रशिक्षक एवं विधायक प्रतिनिधि मनीष मोनू मिश्रा के नेतृत्व मे बारापत्थर स्थित विधायक कार्यालय मे श्री राय ने बाल दिवस के अवसर पर वर्ष 2024 मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन करने वाले नेशनल शालेय प्रतियोगिता मे चयनित जिम्नास्टिक व एथेलेटिक्स के 09 गोल्ड मेडल विजेता खिलाडिय़ों अस्तित्व साहू, अनेक पंचेश्वर, आर्यन सनोडिया, आदि वैश्य, परी साहू, रिमझिम सोनी, नम्रता यादव, देवेश विश्वकर्मा, अशिर नागदेवे एवं एथेलेटिक्स गौरी सनोडिया को मिठाई खिलाया एवं पुष्प माला , श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर बधाई शुभकामनाए देते हुये सभी खिलाडिय़ों को अपनी ओर से ट्रेकशूट, शूज एवं एथलीट खिलाडी को स्पाइक प्रदान करने स्वीकृति दी। ।
इस दौरान विधायक श्री राय ने खिलाड़ी बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि मै आप सभी प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की उपलब्धियों से अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। जिन्होंने प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता, स्कूल और सिवनी जिले को गौरवान्वित किया है।
विधायक श्री राय ने कहा कि खेल, खिलाडिय़ों मे आत्मविश्वास और साहस विकसित करने में मदद करते हैं। जिससे वे सक्रिय और तेज बनते हैं। और प्राप्त सफलता उन्हें प्रेरणा देती है। मै उन खिलाडिय़ों से भी कहना चाहूंगा जिन्होंने प्रतियोगिता मे सहभागिता किया परंतु कुछ कमियों की वजह से कोई पुरस्कार नहीं जीत सके। उन्हें उम्मीद नही छोडऩा चाहिए। क्योंकि सब कुछ खत्म नहीं हुआ है आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए और भी कई अवसर मिलेंगे। कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।
विधायक श्री राय ने आगे कहा कि जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल बहुत ज़रूरी हैं। उसी प्रकार सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है। आप सभी मन लगाकर पढ़ाई भी करें। मुझे उम्मीद है कि आप सभी अपने संबंधित खेल करियर और अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता हासिल करना जारी रखेंगे। इस अवसर पर सर्वश्री मनीष मोनू मिश्रा विधायक प्रतिनिधि, अशोक रजक, आकाश सोनी स्पोर्ट्स टीचर, चंदू बघेल, संतोष नामदेव, मो. जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी एवं विधायक स्टाफ की उपस्थिति रही।





