खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने खिलाडिय़ों का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे हुए शामिल

सिवनी यशो:- सोमवार 08 जनवरी को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की । एकल विद्यालय के द्वारा आयोजित जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाडिय़ों को सिवनी विधायक श्री राय ने अपने बारापत्थर स्थित आवास मे सम्मान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही श्री राय ने नागपुर में होने वाली एकल विद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के तथा दिल्ली में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में चयनित हुए सिवनी जिले के 9 खिलाडियों का भी सम्मान कर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी। इसके पश्चात विधायक श्री राय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थांवरी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम मे शामिल होकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आरंभ की गयी विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों से ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। इस दौरान विधायक श्री राय ने ग्रामीणों के साथ देश के लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लाईव संबोधन को सुना गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!