छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कलेक्टर एवं एसपी के साथ रामकथा कार्यक्रम स्थल निरीक्षण किया

सिवनी यशो:- शनिवार 02 सितंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ श्रीराम कथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि विधायक श्री राय द्वारा आगामी 09 सितंबर से 17 सितंबर 2023 तक नगर के पालीटेक्निक मैदान में श्रीरामकथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्री चित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर पद्मविभूषत जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीरामकथा का प्रवाह होगा। उक्त कार्यक्रम हेतु विधायक श्री राय द्वारा जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल, जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ श्रीराम कथा कार्यक्रम स्थल पालीटेक्निक मैदान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला भाजपा, किशन साहू, अजय पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पीजी कालेज, गिरीश पाठक, एहफाज खान विधायक प्रतिनिधि, श्रेष्ठ कान्हा राय, सुरेन्द्र शेरु माल्या, घनश्याम बघेल विधायक प्रतिनिधि, मुकेश चंदेल विधायक प्रतिनिधि, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button