धर्मसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भागवत कथा का किया श्रवण

   सिवनी यशो:- बुधवार, दिनांक 15 मई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भागवत कथा का श्रवण कर पूज्य शास्त्री जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।आज विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने नगर के प्रतिष्ठित नागरिक लोकराम चौकसे द्वारा बाहुबली लान बारापत्थर मे आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा शिर्कत कर रुक्मणी विवाह कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भागवत कथा का किया श्रवण - Seoni News

इसके साथ ही विधायक श्री राय ने श्रीधाम वृन्दावन से पधारे व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक परम् पूज्य पं. नीलेश शास्त्री महाराज का शाल, श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सर्वश्री लोकराम चौकसे, सुधीर राय, डा. बसंत राय, अखिलेश राय, मनीष राय, रंजीत राय, सुनील राय सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का श्रवण किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button