विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे की सहभागिता
Seoni 14 February 2025
सिवनी यशो:- शुक्रवार 14 फरवरी को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे सहभागिता कर वर-वधू को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। आज मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद सिवनी के तत्वावधान मे पुरानी सब्जी मंडी प्रांगण मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह -निकाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह- निकाह कार्यक्रम मे विधायक श्री राय ने सहभागिता किया, तथा दाम्पत्य सूत्र बंधन की बेला पर तिलक लगाकर नव-युगल को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
इस दौरान विधायक श्री राय ने हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चैक वितरण किया। इस अवसर पर अजय पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पीजी कालेज, राजेश राजू यादव पार्षद, अनिल पटवा, नब्बू खान, मालती पांडे पार्षद, श्वेता मिश्रा, राजकुमारी बरमैया पार्षद, मो. जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी, संतोष तिवारी प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित वर, वधु, नपा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।



