WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने क्षेत्रांतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुये

सिवनी यशो:- आज शनिवार 09 मार्च को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने क्षेत्रांतर्गत आयोजित कार्यक्रमों मे सहभागिता की । विधायक श्री राय ने नगर के बस स्टैण्ड मे स्थित रवि मोबाईल शाप द्वारा शम 06:00 बजे आयोजित किया गये लकी ड्रा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुये । इस दौरान आयोजक एवं स्टाफ द्वारा आपका फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इसके साथ ही विधायक श्री राय के करकमलों से संजय शिवहरे, मनोज राय, रवि मेश्राम संचालक, मुकेश चंदेल, मनीष मोनू मिश्रा, संकेत विक्की शिवहरे सहित अन्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति मे लकी ड्रा विजेताओं को पुरुस्कारों का वितरण किया गया। इसके पश्चात विधायक श्री राय नागपुर रोड आरेंज सिटी कालोनी स्थित निर्माणाधीन श्याम मंदिर पहुंचे, जहां पर फागुन मास की भव्य निशाना यात्रा के अवसर पर आयोजित भजन संध्या व भोजन प्रसाद कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस अवसर पर श्याम परिवार समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्याम प्रेमी बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!