छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल हो किया लोकार्पण

सिवनी शनिवार 20 मई 2023

सिवनी यशो:- शुक्रवार19 मई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शनि जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल होकर लोकार्पण किये।
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी नगर के समीपस्थ ग्राम बंजारी टेकरी सीलादेही में भगवान शनिदेव जयंती के पावन पर्व पर श्रीसिद्ध शनिधाम ट्रस्ट द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल हुए। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधायक श्री राय ने शनिधाम मंदिर पहुंचकर सभी की खुशहाली व उत्तम स्वास्थ्य की कामनाओं के साथ सर्वप्रथम भगवान सूर्य के पुत्र कर्मफल दाता भगवान शनिदेव का विद्वानों के मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके उपरांत आपने समस्त भक्तजनों की उपस्थिति में मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर विधायक निधि 6.70 लाख की लागत से निर्मित बाहय विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विधायक श्री राय ने आयोजित भण्डारे में भोजन प्रसाद भी गृहण किया। इस दौरान श्रीसिद्ध शनिधाम ट्रस्ट समिति द्वारा आपका तिलक लगाकर व शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस गरिमामय अवसर पर श्रीमती नीता पटेरिय पूर्व सांसद, प्रहलाद पटेल कोनियापार, संतोष अग्रवाल उपाध्यक्ष शनिधाम ट्रस्ट, पदम सनोडिया कोषाध्यक्ष, बीएल सनोडिया सचिव, नरेन्द्र टांक, कमल अग्रवाल, नितेन्द्र गुड्डू बघेल, हरिशंकर साहू सरपंच, दुर्गेश चक्रवर्ती मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, बेनीराम चंद्रवंशी जनपद सदस्य, मुनिया टांक, पंकज जैन, रानी बघेल, रुकमणी सनोडिया, अखिलेश राय जेवनारा माल, रामलाल राय, वंदना बैस, बिन्दु बघेल अनिल पटवा सहित बडी संख्या मे भक्तजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
शनिजयंती के अवसर पर अनेक श्रद्धालु दिन भर शनिदेव के दर्शनार्थ पहुँचते रहे । नगर की मातृशक्ति ने वट सावित्री की पूजा अर्चना भी शनि टेकरी में वटवृक्ष के नीचे की ओर प्रकृति पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!