छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बडे भाई की स्मृति मे प्रदत्त किया स्वर्ग रथ ट्राली

विशाल ईनामी दंगल मे मुख्य अतिथि के रुप किया सहभागिता

 


सिवनी यशो:- रविवार 08 अक्टू को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्वयं की ओर से बडे भाई की स्मृति मे स्वर्ग रथ ट्राली प्रदत्त किया। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्वयं के व्यय पर स्वर्ग रथ ट्राली का निर्माण कराकर अपने बड़े भाई पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्गीय जितेन्द्र राय (पप्पू भैया) की स्मृति मे रविवार को दोपहर के समय बखारी क्षेत्र वासियों को प्रदत्त किया। इस अवसर पर बलराम साहू, अशोक साहू , सुरेश साहू , जितेन्द्र ठाकुर, विक्की पाठक, परसू साहू, श्रीकुमार साहू, श्याम मिलन पांडे , मानक साहू, श्याम ब्रम्हवंशी, केशलाल बरमैया, शमीम अंसारी, मनोज साहू, सतेन्द्र भारती, प्रयाग भलावी, हरिप्रसाद उइके, बृजेश चंद्रवंशी, अतुल शर्मा, जितेन्द्र धुर्वे, विनोद विश्वकर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही।
इसके पश्चात सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हथनापुर मे ग्राम दंगल समिति के तत्वावधान मे आयोजित विशाल ईनामी दंगल कार्यक्रम मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्य आतिथ्य के रूप मे सहभागिता किया।कार्यक्रम में दंगल आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा आपका फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पहलवानों परिचय प्राप्त किया तथा ग्राम दंगल आयोजन समिति की सफल आयोजन के लिए सराहना किया। साथ ही आपने दंगल प्रेमियों के साथ बैठकर कुश्ती के प्रदर्शन का आनंद लिया। इस अवसर पर विनोद सनोडिया जनपद सदस्य, शंकरलाल दाहिया सरपंच, सुरेश सनोडिया, निरंजन मिश्रा, बसंत बघेल सहित समिति पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या मे दंगल प्रेमी दर्शकगणों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पूर्व मे विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान के साथ दलसागर तालाब मे फाउंटेन लाईट एंड साउंड सिस्टम कार्य तथा टापू मे राजा दलपत शाह मूर्ति के कार्य का जायजा लिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!