मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल का किया आत्मीय स्वागत

ग्राम झोला (केवलारी) में आयोजित ग्राम परिचय कार्यक्रम में राज्यपाल व मंत्री विजय शाह के साथ हुए शामिल

Seoni 20 August 2025

सिवनी यशो:- बुधवार, दिनांक 20 अगस्त 2025 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम झोला (केवलारी) में आयोजित ग्राम परिचय कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों में भागीदारी की।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल का किया आत्मीय स्वागत - Seoni News
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ग्राम झोला (केवलारी) में राज्यपाल मंगूभाई पटेल का आत्मीय स्वागत किया

विधायक दिनेश राय ने राज्यपाल श्री पटेल और जनजातीय कार्य विभाग मंत्री  विजय शाह को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और कार्यक्रम में अतिथियों के साथ सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े :- ओम कला केन्द्र, में डिप्लोमा वितरण और रक्षाबंधन उत्सव, विधायक दिनेश राय मुनमुन होंगे मुख्य अतिथि

 गरिमामय उपस्थिति

ग्राम झोला में आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिकगण उपस्थित रहे।

  • श्रीमती मीना बिसेन, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

  • श्रीमती मालती डहेरिया, अध्यक्ष, जिला पंचायत सिवनी

  • अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ और ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button