धर्मसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन का सराहनीय प्रयास, नववर्ष पर निकलेगी एक रैली बनी सहमति

Seoni 23 March 2025
सिवनी यशो:- हिन्दु नव वर्ष पर प्रतिवर्ष भव्यता के साथ नगर में रैली का आयोजन किया जाता है । आयोजित होने वाली रैली में नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में सहभागिता करते है परंतु इस वर्ष रैली का आयोजन नगर के दो अलग – अलग स्थानों से किये जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से बैठको का दौर चल रहा था । प्रारंभ में तो रैली दो स्थानों से निकलना बहुत सामान्य प्रतीत हो रहा था परंतु सोशल मीडिया में दो रैली निकालने वाले दोनों पक्षों द्वारा जिस प्रकार की बयान बाजी की गयी और विवाद खड़ा किया वह स्थिती सामान्य नहीं रही।

पर्व की गरिमा और लोक शांति बनाये रखने के बेहतर समन्वय वाले प्रयासों की आवश्यकता महसूस की जाने लगी थी आम जनता हिन्दु नव वर्ष की रैली को गरिमा के साथ निकालने के पक्षधर रहे और वे समाज के नेतृत्व कर्ताओं से हस्तक्षेप की अपेक्षा जता रहे थे । सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनभावनाओं के अनुरूप गत शनिवार को दोनों रैलियों से संबंधित व्यक्तियों से चर्चा की और दोनों पक्षो से आपसी सहमति के बनाकर हिन्दु नववर्ष की रैली को गरिमापूर्ण बनाये रखने के लिये समझाईश दी ।

जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों ने आपसी सहमति बनाकर रैली एक ही स्थान से निकालने का निर्णय ले लिया है । चर्चाओं के अनुसार यह रैली एक ही स्थान से निकलेगी और दोनों पक्ष के लोग नववर्ष की इस रैली को भव्यता प्रदान करने के लिये सक्रिय है, ऐसी स्थिती में स्थान बड़ा और सुविधाजनक रखा जाये इस बता पर भी विचार हुआ है ।
जानकारी के अनुसार रैली निकालने के लिये कुछ स्थानों का सुझाव दोनो पक्ष के व्यक्तियों द्वारा दिया गया है । सुझाये गये स्थानों में से कौन सा स्थान उपयुक्त होगा इस बात का विचार समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठकर सुनिश्चित करने पर आम सहमति बनी है ।

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा दोनों पक्षों को एक साथ बैठालकर बनायी गयी सहमति से आमजनता में सुखद प्रतिक्रिया है और कहा जा रहा है कि इससे नगर में शांति और दोनो पक्षों के बीच निर्मित तनाव समाप्त होगा जो पर्व की गरिमा को अनुकूलता प्रदान करेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!