धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

रामनवमी विशाल रैली एवं शोभायात्रा मे विधायक दिनेश राय ने की सहभागिता

श्रीराम मंदिर मे दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया


सिवनी यशो:- बुधवार 17 अप्रैल को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने रामनवमी पर्व के अवसर पर नगर में आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित विशाल रैली मे सहभागिता की। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला के जन्मोत्सव राम नवमी के पावन अवसर पर नगर के शुक्रवारी चौक से निकाली जाने वाली विशाल रैली एवं शोभायात्रा मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने लोकसभा बालाघाट सिवनी की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी एवं पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा में शामिल हुये । इस दौरान विधायक श्री राय ने सर्वप्रथम शुक्रवारी स्थित श्रीराम मंदिर मे आराध्य देव प्रभु श्रीराम के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत आप सभी राम भक्तों के साथ नगर के निर्धारित मार्गों से निकाली जाने वाली विशाल रैली एवं शोभायात्रा में शामिल हुए। श्री राय ने रामनवमी पर्व की सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा आपने रैली मार्ग दुर्गा चौक पर स्थित माता राजराजेश्वरी मंदिर मे भी माता के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की कामना की। इसके पूर्व मे विधायक श्री राय ने बारापत्थर स्थित होटल बाहुबली एवं अपने आवास पर साथियों को पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!