डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस आज, राहीवाड़ा में विधायक दिनेश राय होंगे शामिल
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आज, राहीवाड़ा में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत उनके बलिदान दिवस पर 23 जून को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा मंडल बंडोल द्वारा ग्राम राहीवाड़ा में प्रातः 11 बजे विशेष पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
भाजपा मंडल बंडोल के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन बूथ क्रमांक 123 के बूथ अध्यक्ष श्री संदीप सतनामी के निवास पर किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी विधायक श्री दिनेश राय (मुनमुन) उपस्थित रहेंगे तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में उपस्थित होकर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने का आग्रह किया है।
भाजपा द्वारा बंडोल मंडल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में भी पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें राहीवाड़ा, थावरी, सिहोरा, खामखारेली, सोनाडोंगरी, भोगाखेड़ा, चोरगराठिया, बिहिरिया तथा जमुनिया शामिल हैं।
भाजपा नेताओं ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया था। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 23 जून से 6 जुलाई तक आयोजित होने वाले संस्मरण पक्ष के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।



