‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
तात्या टोपे स्टेडियम में ‘सेवा-ज्योति’ कार्यक्रम, विकसित भारत की थीम पर सजी अनूठी रंगोली ने मोहा मन
सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव
भोपाल यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के टी.टी. नगर स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ एवं ‘सेवा-ज्योति’ कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘विकसित भारत’ की थीम पर तैयार की गई आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया। रंगोली में भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों, चंद्रयान मिशन और अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर की झलक को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला में भी सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया और उनके उत्साह की सराहना की।
कार्यक्रम में सेवा, राष्ट्रभक्ति और विकसित भारत के संकल्प को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों और युवाओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति गौरव, सेवा भावना और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



