भाजपा मंडलों की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनकल्याण योजनाओं पर हुआ मंथन
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में किया पौधरोपण
भाजपा बालाघाट मंडल बैठक- बालाघाट ग्रामीण, रजेगांव और हट्टा मंडलों की मासिक बैठक संपन्न
Balaghat 06 June 2026
बालाघाट यशो:- Bharatiya Janata Party संगठन के आव्हान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री Ramkishore Nano Kawre के मार्गदर्शन में भाजपा बालाघाट ग्रामीण, रजेगांव और हट्टा मंडलों की मासिक कामकाजी बैठकें संपन्न हुईं।
बैठकों का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय, रजेगांव एवं हट्टा में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर जोर
बैठकों में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की समितियों की संरचना, नियमित मासिक बैठकों, आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और “मन की बात” कार्यक्रम को हर बूथ एवं हर घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई।
इसके बाद कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिन्हें सभी ने जिम्मेदारीपूर्वक निभाने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बनी कार्ययोजना
बैठकों में Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
बैठकों में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. टीडी वैध, उदय सिंह नगपुरे, जिला उपाध्यक्ष किशोर अमूले, वरिष्ठ नेता देवीचरण पारधी, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर, सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र चौधरी,
जनपद अध्यक्ष फूलचंद साहरे, मंडल प्रभारी संतोष शुक्ला, चित्रसेन पारधी, मंडल अध्यक्ष सतीश लिल्हारे, योगेश बिसेन, नितेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



