मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के 100 से अधिक छात्र- छात्राओं एक वर्ष में विभिन्न कम्पनियों में हुआ प्लेसमेंट

 अन्य छात्र-छात्राएं भी काउंसलिंग में शामिल होकर ले सकते हैं प्रवेश

Seoni 17 May 2025
सिवनी यशो:- शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सिवनी में विगत 6 मई 2025 को सुब्रोस लिमिटेड नोएडा एवं सिएट टायर्स लिमिटेड नागपुर द्वारा संस्था के छात्र छात्राओं हेतु कैंपस रिक्रूटमेंट का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कंपनी के एचआर मैनेजर द्वारा कंपनी के संबंध में प्री प्लेसमेंट जानकारी दी गई, तदोपरांत ऑनलाइन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट एवं इंटरव्यू के पश्चात अंतिम चरण सूची जारी की गई, जिसमें सुब्रोस लिमिटेड में 50 छात्र छात्राओं का 2.44 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर चयन किया गया एवं सिएट टायर्स लिमिटेड में 25 छात्र छात्राओं का 2.2 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर चयन किया गया। 
इसी वर्ष पूर्व में संस्था के दो छात्रों का चयन मारुति सुजुकी लिमिटेड में 4.75 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर, एलएन्डटी में दो छात्रों का 2.5 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर तथा सिग्मा पुणे में 64 छात्रों का 2.32 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर हो चुका है। संस्था प्राचार्य एस के आड़े ने समस्त चयनित छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं बताया कि नवीन सत्र 2025 26 हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सिवनी में डिप्लोमा प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु जिले के छात्र छात्राओं को ऑनलाइन पंजीयन करने हेतु संस्था में निशुल्क पंजीयन एवं मार्गदर्शन की सुविधा प्रात: 10:30 से 5:30 बजे तक उपलब्ध है। पंजीयन की अंतिम तिथि 1 जून 2025 है, अत: 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र छात्राएं शीघ्र पंजीयन कराकर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!