क्राइमछिंदवाड़ा

मां ने मोबाइल छीना बेटी ने आत्महत्या कर ली

Chhindwara 13 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- एक हैरान ओर परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है, एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची ने अपनी मां द्वारा मोबाइल फोन छीनने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनी प्राणमोती में हुई। मृतक बच्ची दीपिका धुर्वे कक्षा आठवीं में पढ़ती थी और अपने परिवार के साथ सिवनी प्राणमोती काली बस्ती में रहती थी।

उसका परिवार अमरवाड़ा क्षेत्र से आकर यहां बसे थे और मजदूरी का काम करता था। पिता बाहर काम पर गए थे, घर पर मां और दोनों बहनें थीं। दीपिका मोबाइल अधिक चलाती थी, जिसे लेकर उसकी मां ने उसका मोबाइल छीन लिया था। जब बड़ी बहन नहाने चली गई और मां घर के बाहर बैठी थी, उसी समय दीपिका ने अपनी चुन्नी से छत के बांस में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी बहन ने जब घर आकर देखा तो दीपिका फांसी पर लटकी हुई थी। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर शव पंचनामा कार्रवाई कराई है और मर्ग जांच में लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुंडीपुरा थाना टीआई मनोज बघेल ने बताया कि अमरवाड़ा क्षेत्र का एक परिवार जो है विगत पाँच वर्षों से सिवनी प्राणमोती काली बस्ती में आकर निवास कर रहा था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!