राज्य निर्वाचन आयुक्तों की नेशनल कांफ्रेंस में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने दिया प्रेजेंटेशन
Seoni 03 March 2025 सिवनी यशो:- राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31 वीं नेशनल कांफ्रेंस के तीसरे दिन मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग और जम्मू एवं कश्मीर राज्य निर्वाचन आयोग के बीच एम. ओ यू किया गया। मध्?य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग जम्?मू –कश्?मीर में होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन की प्रक्रिया को सशक्?त करने में मदद करेगा। नेशनल कांफ्रेंस में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने प्रेजेंटेशन दिया।
एम ओ यू के तहत मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग जम्मू और कश्मीर में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनाव में 7 हजार ईवीएम और अन्य उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही पोलिंग स्टाफ को ट्रेनिंग भी दिलाएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में किए गए नवाचारों को जम्मू और कश्मीर में लागू करवाने के लिए प्रयास करेगा। साथ ही पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित बूथों पर पेपर लेस बूथ की प्रक्रिया अपनाने में मदद करेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की उपस्थिति में एम ओ यू में सचिव मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह और सचिव जम्मू एवं कश्मीर राज्य निर्वाचन आयोग सुशील कुमार ने हस्ताक्षर किए। सचिव सुशील कुमार ने मध्यप्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त को इस एम ओ यू के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब हमारे राज्य में सुगमता से नगरीय निकाय निर्वाचन कराने में मदद मिलेगी।