WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बालाघाट-सिवनी के विकास की नई इबारत लिख रही हैं सांसद भारती पारधी

सांसद भारती पारधी के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, विकास कार्यों के लिये मिला सम्मान
नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभापतियों ने किया सांसद का अभिनंदन

Balaghat 05 June 2025

बालाघाट यशो:- बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद भारती पारधी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से संसद में उठाकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, समस्त नपा सभापति एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।5 जून को एएचपी साइट में पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत यह समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सांसद को उनके एक वर्ष के सफल कार्यकाल के लिये शुभकामनाएं दी गईं।

विकास को मिले नये आयाम

नपाध्यक्ष ठाकुर ने बताया कि सांसद के प्रयासों से बालाघाट को दो नई ट्रेनों — जबलपुर-रायपुर तथा रीवा-पुणे एक्सप्रेस — की सौगात मिली है। साथ ही ब्रॉडगेज रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य में प्रगति हुई है, जिससे क्षेत्र को महत्वपूर्ण रेल संपर्क मिलेगा। सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बालाघाट-सिवनी राजमार्ग क्रमांक 72 के चौड़ीकरण को मिली राज्य शासन की मंजूरी है, जिससे सड़क अवसंरचना सुदृढ़ होगी।

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने हेतु गर्रा में खेल मैदान की स्वीकृति तथा अन्य जनसमस्याओं को संसद में उठाने के लिये भी सांसद की सराहना की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!