मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

मप्र बोर्ड ने 2026 की 10वीं-12वीं और डीपीएसई परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

7 फरवरी से 3 मार्च तक होंगी मुख्य परीक्षाएं, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पेपर

भोपाल, 13 अगस्त 2025। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने 2026 की हाईस्कूल (10वीं), हायर सेकण्डरी (12वीं) और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) मुख्य परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी।

कार्यक्रम का सारांश

  • 12वीं बोर्ड परीक्षा: 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 (17 दिवस)

  • 10वीं बोर्ड परीक्षा: 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 (9 दिवस)

  • डीपीएसई परीक्षा: 10 फरवरी से 19 फरवरी 2026 (8 दिवस)

  • प्रायोगिक परीक्षाएं: 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक विद्यालय/निर्धारित केंद्र पर

विशेष निर्देश

  • सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

  • परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले और उत्तरपुस्तिका 10 मिनट पहले वितरित की जाएगी।

  • अवकाश के दिन भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार होंगी।

विस्तृत विषयवार टाइमटेबल मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध है।

TIME TABLE 2026 4060-61 DATE 13-08-2026 (1)

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!