छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

सांसद बंटी साहू ने कहा – “कमलनाथ बड़ा शेख, नकुलनाथ छोटा शेख”

सांसद बंटी साहू का बड़ा बयान – मोदी सरकार किसानों के हित में काम कर रही, कांग्रेस भ्रम फैला रही

Chhindwara 17 August 2025

छिंदवाड़ा यशो :- सांसद बंटी विवेक साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों और जनता के हित में लगातार काम कर रहे हैं।

साथ ही प्रधानमंत्री ने टैरिफ वॉर जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए योजनाएँ तैयार की हैं

और ऑपरेशन सिंदूर को देश के लिए ऐतिहासिक व सफल कदम बताया।

कांग्रेस के आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 20 अगस्त को प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए 5 करोड़ का बजट तय किया है,

जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई क्षेत्र में बड़ी बढ़ोतरी की है।

उन्होंने कहा – कांग्रेस की सरकार में जिले की मात्र 27% भूमि सिंचित थी, आज भाजपा सरकार में यह 74% हो चुकी है।

यह भी पढ़े :- सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू बने IRSF रोप स्किपिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश अध्यक्ष

लोकसभा में विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण

सांसद कहा कि विपक्ष बार-बार हंगामा कर संसद को बाधित कर रहा है, जिससे विकास से जुड़े बिल और राष्ट्रीय खेल दिवस पर चर्चा नहीं हो पा रही है।

खेल महोत्सव और स्वास्थ्य शिविर की घोषणा

सांसद ने बताया कि इस वर्ष भी 29 अगस्त से सांसद खेल महाकुंभ आयोजित किया जाएगा,

जिसमें जिले की खेल प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा।

पिछले वर्ष 4.50 लाख खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया था।

इसके साथ ही 17 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे,

जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया जाएगा।

जनजातीय गौरव दिवस और यूरिया आपूर्ति

15 नवम्बर भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी छात्रों और युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं सांसद ने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन किसानों को संतुलित उपयोग के लिए जागरूक करना आवश्यक है।

सांसद बंटी साहू ने कहा – “कमलनाथ बड़ा शेख, नकुलनाथ छोटा शेख”

सांसद बंटी साहू ने कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ पर तंज कसते हुए

कहा –

कमलनाथ दुबई में रहते हैं और बड़े शेख हैं, जबकि नकुलनाथ छोटे शेख हैं।

उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, भाजपा जो काम करती है उसे कांग्रेस अपना बताती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!