छिंदवाड़ाराजनीति

सांसद बंटी विवेक साहू ने खंडवा दादा दरबार के लिए शुरू की 411 किमी की पदयात्रा

हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, धर्मगुरुओं का सम्मान कर मां नर्मदा के जलकलश के साथ पदयात्रा आरंभ

Chhindwara 26 June 2025
छिन्दवाड़ा यशो :- छिंदवाड़ा से खंडवा स्थित पावन दादा दरबार में माथा टेकने हेतु क्षेत्रीय सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरुवार को 14 दिवसीय 411 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा की शुरुआत सांसद निवास से हुई, जहां उन्होंने मां नर्मदा के जलकलश की विधिवत पूजा-अर्चना कर इसे यात्रा रथ में स्थापित किया।

हनुमान मंदिर में पूजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा के बाद सांसद श्री साहू ने सभी धर्मों के धर्मगुरुओं का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात पदयात्रा का शुभारंभ हनुमान मंदिर–सत्कार चौक–कलेक्ट्रेट–गुरैया मंडी होते हुए खंडवा की ओर किया गया।

पदयात्रा में भीगते हुए भी नहीं रुके श्रद्धालु

बारिश के बावजूद सांसद बंटी साहू और उनके साथ सैकड़ों श्रद्धालु निर्बाध रूप से पदयात्रा करते रहे। मार्ग में रोहना सहित दर्जनों गांवों में भव्य स्वागत किया गया। युवा नेता अजय सक्सेना, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया सहित कई गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।

गांव-गांव से उमड़ा जनसैलाब

यात्रा के दौरान गुलाबरा, सत्कार चौक, महाराजा चौक, आदिनाथ पेट्रोल पंप, गुरैया मंडी सहित अन्य स्थलों पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा, स्वागत द्वार और प्रसादी वितरण के माध्यम से भावभीना स्वागत किया गया।

धार्मिक एकता और श्रद्धा का संदेश

सांसद श्री साहू ने सभी धर्मगुरुओं का आभार जताते हुए कहा कि यह यात्रा आस्था, सद्भाव और राष्ट्र कल्याण की भावना से की जा रही है। उन्होंने कहा कि धुनी वाले दादा जी के दरबार में पहुंचकर राष्ट्र की समृद्धि और समाज के कल्याण की प्रार्थना की जाएगी।

विशेषताएं:

  • कुल दूरी: 411 किलोमीटर

  • अवधि: 14 दिन

  • उद्देश्य: खंडवा स्थित दादा दरबार में दर्शन व प्रार्थना

  • प्रतीक रूप: मां नर्मदा का जलकलश, धर्मगुरुओं का आशीर्वाद

दैनिक यशोन्नति इस पुण्य यात्रा के हर चरण की झलक और रिपोर्टिंग आपको देता रहेगा।
रथ भी चलेगा, श्रद्धा भी चलेगी, विश्वास भी बढ़ेगा।

रिपोर्ट: दैनिक यशोन्नति संवाददाता, छिंदवाड़ा
 यदि आप इस यात्रा की तस्वीरें, विडियो या साक्षात्कार भेजना चाहें तो कृपया हमें yasonatigmail.com पर भेजें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!