छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की पदयात्रा करेंगे सांसद बंटी विवेक साहू
1 जुलाई से 14 जुलाई तक चलेगी धार्मिक यात्रा, मां शारदा से जिले की सुख-समृद्धि की करेंगे प्रार्थना
बंटी विवेक साहू मैहर पदयात्रा – 375 किमी की पदयात्रा, 1 जुलाई से होगी शुरुआत
Chhindwara 26 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- धर्म एवं जनसेवा के प्रति अपनी आस्था के लिए पहचाने जाने वाले सांसद बंटी विवेक साहू एक बार फिर धार्मिक पदयात्रा पर निकल रहे हैं। सांसद 1 जुलाई से छिंदवाड़ा से सिवनी और जबलपुर होते हुए 375 किलोमीटर की पदयात्रा कर मैहर स्थित मां शारदा धाम पहुंचेंगे। 14 दिनों तक चलने वाली यह पदयात्रा 14 जुलाई को पूर्ण होगी।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि वे मां शारदा के दरबार में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के नागरिकों की सुख-समृद्धि, वैभव, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। पदयात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए सांसद कार्यालय, छिंदवाड़ा में निःशुल्क पंजीयन शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :- लोकतंत्र के मूल्यों को समर्पित प्रेरणादायी क्षण: लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
बारिश, जंगल और गांवों से गुजरते हुए पूरी करेंगे 14 दिन की यात्रा
यह धार्मिक यात्रा वर्षा ऋतु के दौरान सैकड़ों गांवों, कई कस्बों, शहरों और जंगलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान सांसद विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों एवं मातृशक्ति से आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।
पहले भी कर चुके हैं 528 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्राएं
सांसद बंटी विवेक साहू इससे पहले भी धार्मिक आस्था के तहत कुल 528 किलोमीटर की पदयात्राएं कर चुके हैं। इनमें—
- छिंदवाड़ा से जामसांवली – 61 किमी
- भूराभगत से महादेव मंदिर – 34 किमी
- छिंदवाड़ा से रामेश्वर धाम – 22 किमी
- छिंदवाड़ा से खंडवा – 411 किमी
यह भी पढ़े :-विकास और जनकल्याण का मुकाबला नहीं कर पा रही कांग्रेस, इसलिए फैला रही झूठ और भ्रम : भाजपा
शामिल हैं। इन यात्राओं के दौरान भी उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की थी।
जनसंपर्क के लिए भी की थीं पदयात्राएं
धार्मिक यात्राओं के अलावा सांसद बंटी विवेक साहू ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव और सिंगोड़ी क्षेत्र के गांवों में लगभग 125 किलोमीटर की पदयात्रा कर ग्रामीणों से संवाद किया था।
यह भी पढ़े :-1500 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द
इसके अलावा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर परासिया, बिछुआ, पांढुर्णा और जुन्नारदेव क्षेत्र में भी कई किलोमीटर की पदयात्राएं कर लोगों से संपर्क स्थापित किया था।
यह भी पढ़े :- https://sansad.in/uploads/09082021_154259_1021206200_674a275d62.pdf?updated_at=2022-11-12T07:40:56.129Z



