मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
सांसद कुलस्ते ने ”जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत ग्राम मझगांव बैनगंगा नदी घाट में किया श्रमदान
सिवनी यशो:- सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते शुक्रवार 14 जून को धनौरा विकासखण्ड के ग्राम मझगांव बैनगंगा नदी घाट में ”जल गंगा संवर्धन अभियान” (“Jal Ganga Enhancement Campaign”) अंतर्गत आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद श्री कुलस्ते द्वारा घाट में श्रम दान कर साफ-सफाई की गई तथा पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणोंकी उपस्थिति रही।
उल्?लेखनीय है कि प्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में नदी, नालों, तालाब, झील, कुंआ, ऐतिहासिक बावडिय़ों सहित अन्?य जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर ”जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत जल स्रोतों की साफ-सफाई, उन्?नयन एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।



