मध्यप्रदेशसिवनी

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा निर्देश: समय पर मिलेगी सप्लाई, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

सरकार अलर्ट: कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1357 सिलेंडर जब्त

MP LPG Cylinder Supply‌ : सरकार के प्रमुख निर्देश

  • घरेलू गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • प्रदेश में 1357 सिलेंडर जब्त, 8 मामलों में एफआईआर
  • डिजिटल माध्यम से गैस बुकिंग करने की सलाह
  • प्रदेश में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
  • गैस आपूर्ति पर निगरानी के लिए 6 सदस्यीय समिति गठित

भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्यप्रदेश की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध (MP LPG Cylinder Supply) कराने तथा एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराकर बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है।

गौरतलब है कि मोहन यादव और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी अधिकारियों को गैस आपूर्ति व्यवस्था की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

पैनिक बुकिंग न करें, डिजिटल माध्यम से करें बुकिंग

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से पैनिक बुकिंग न करें। मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि उपभोक्ता गैस एजेंसी जाने के बजाय मोबाइल ऐप, एसएमएस, व्हाट्सएप या आईवीआरएस कॉल के माध्यम से गैस सिलेंडर बुक करें।

घरेलू गैस उत्पादन में 31% वृद्धि

सरकार के अनुसार देश में घरेलू गैस उत्पादन में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से एलपीजी के दो जहाज भारत के लिए रवाना हो चुके हैं, जो 16-17 मार्च तक कांडला पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट पहुंच जाएंगे।

कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1357 सिलेंडर जब्त

प्रदेश में एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 1025 स्थानों पर जांच करते हुए 1357 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं तथा 8 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।

गैस आपूर्ति पर नजर रखने के लिए समिति गठित

प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 6 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति गठित की गई है, जो गैस सिलेंडर की आपूर्ति (MP LPG Cylinder Supply) व्यवस्था पर निगरानी रखेगी।

उपभोक्ताओं से अपील

ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अंतिम रिफिल के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग कराएं।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायत या सुझाव के लिए उपभोक्ता इन टोल फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • भारत गैस – 1800-22-4344

  • इंडेन गैस – 1800-2333-555

  • एचपी गैस – 1800-2333-555

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=²°²¶°³±µÎ³±&fontname=Íáîçáì&pubdate=03/15/2026&LocID=³²

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button