मंडलाराजनीतिसिवनी

मोहगांव जलाशय परियोजना के केनाल एक्वाडक्ट  के पुनर्निर्माण कार्य का सांसद ने किया भूमिपूजन 

Seoni 20 April 2025
सिवनी यशो:- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिलें में जल संरचनाओं का संरक्षण एवं उनके पुनर्जीवित की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। अभियान अंतर्गत विगत दिवस सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने घँसौर विकासखंड के मोहगांव जलाशय परियोजना  की 1440 मीटर में केनाल एक्वाडक्ट (केनाल ब्रिज) के पुनर्निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही।
उल्लेखनीय हैं कि घंसौर अनुविभाग अंतर्गत मोहगांव जलाशय परियोजना का निर्माण वर्ष 1981 में पूर्ण हुआ था। जलाशय की 2.74 मि.घ.मी. जल संग्रहण क्षमता है। जलाशय से सिंचाई के साथ ही घंसौर ग्राम पंचायत को पेयजलापूर्ति के लिए पानी दिया जाता है। मोहगांव जलाशय से ग्राम मोहगांव, तिलगांव, खैरी, पीपरटोला, कुर्मीठेल के किसानों की 500 हेक्टेयर भूमि में रबी सिचाई का कार्य होता है। लगभग डेढ वर्ष पूर्व 07/09/2023 को नहर का एक्वाडक्ट गिर जाने के कारण जलाशय से लगभग 400 हेक्टे. रकबा सिचाई से प्रभावित रहा है। जिसके पुर्ननिर्माण का प्रस्ताव विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा दिनांक 30/07/2024 को शासन द्वारा निर्माण हेतु रुपए 42.21 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!