छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

सांसद ने मंदिर समिति को प्रदान की नई दिव्य गणेश प्रतिमा, जल्द पूरे विधि विधान से होगी स्थापना

सांसद विवेक बंटी साहू ने जुन्नारदेव में मंदिर तोड़ फोड़ व प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, मंदिर समिति सदस्यों से दूरभाष पर की चर्चा

छिंदवाड़ा यशो:- जुन्नारदेव नगर वार्ड क्रमांक 7 स्थित श्री गणेश मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोडफ़ोड़ कर मंदिर की सेविका से मारपीट करने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई थी। घटना के बाद उपजी तनावपूर्ण स्थिति और हिंदूवादी संगठनों की नाराजगी व विरोध प्रदर्शन की जानकारी लगते ही पर सांसद विवेक बंटी साहू ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और घटना के शामिल असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के साथ उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए, साथ ही आगे से कही भी इस प्रकार की घटना न हो और मंदिर में तोड़ फोड कर जिले का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने व जुन्नारदेव नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई ।

दूसरी तरफ सांसद श्री साहू के आदेश पर सोमवार रात भाजपा नेता अरविंद राजपूत नई गणेश प्रतिमा लेकर जुन्नारदेव पहुंचे और दूरभाष के माध्यम से मंदिर समिति सहित हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों की सांसद श्री साहू से बात करवाई, चर्चा के दौरान सांसद श्री साहू ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसमें शामिल असामाजिक तत्वों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने का भरोसा मंदिर समिति को दिया गया।

साथ ही नई भव्य गणेश प्रतिमा मंदिर समिति को प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई और प्रवास से लौटते ही जुन्नारदेव आकर इस मामले में आगे और चर्चा की बात कही। वही भाजपा नेता श्री राजपूत ने बताया की मंदिर समिति और धर्म प्रेमी बंधुओं से चर्चा हुई है, नई प्रतिमा प्रदान किए जाने पर सभी ने खुशी जाहिर करते हुए सांसद श्री साहू का आभार व्यक्त किया है और साथ बताया कि आगामी दिनों में शुभ तिथि पर अनुष्ठान कर पूरे विधि विधान से फिर मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!