सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा ये बजट विकास का बजट है
केन्द्रीय बजट पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन में हुई परिचर्चा
Chhindwara 25 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:-मंगलवार को विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 2025- 26 के लिए प्रस्तुत केन्द्रीय बजट पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित की गई परिचर्चा में छिंदवाड़ा-पांढुर्णा लोकसभा के सांसद विवेक बंटी साहू ने बजट को विकास का बजट बताया। सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार वास्तव में देश के हर वर्ग की सरकार है। उन्होंने कहा की 12 लाख तक की करमुक्त आय माध्यम वर्ग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग की चिंता करते हैं और विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर काम करते रहते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी,जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, परमजीत सिंग विज, कांता ठाकुर उपाध्यक्ष योगेश साहू, कार्यालय मंत्री अलकेश लांबा विजय पांडे, जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला,,लीला बजोलिया,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेंद्र अल्डक,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा दामोदर, मनोज चौरे, अरूण गद्रे, इंद्रजीत सिंह बैंस, दीपक कोल्हे, नितिन जैन, दिनशु यादव, भारत घई, माईकल पहाड़े, नीरज भारद्वाज, विश्वेंद्र बैंस, भारती साहू, संदीप रघुवंशी, सूरज पटेल,हरनाम सिंह भट्टी, अनीश पटेल, निहाल गोदरे, रोशन सिग्नापुरे, शैलेन्द्र मालवी,राहुल शर्मा, संदीप यादव सहित सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।




