WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

सांसद ने की बाबा केदारनाथ से सुख शांति व समृद्धि की कामना

छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। सांसद ने बाबा केदारनाथ के दर्शनकर विशेष पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किया और छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा की जनता के लिए सुख शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने छिंदवाड़ा,पांडुरना संसदीय क्षेत्र के सतत विकास के लिए भी बाबा केदारनाथ से आशीर्वाद मांगा।
उल्लेखनीय है कि केदारनाथ मन्दिर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित हिन्दुओं का प्रसिद्ध मंदिर है। उत्तराखण्ड में हिमालय पर्वत की गोद में केदारनाथ मन्दिर बारह ज्योतिर्लिंग में सम्मिलित होने के साथ चार धाम[क] और पंच केदार[ख] में से भी एक है। यहाँ की प्रतिकूल जलवायु के कारण यह मन्दिर अप्रैल से नवंबर माह के मध्?य ही दर्शन के लिए खुलता है। पत्?थरों एवं कत्यूरी शैली से बने इस मन्दिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण पाण्डवों के पौत्र महाराजा जन्मेजय ने कराया था। यहाँ स्थित स्वयम्भू शिवलिंग अति प्राचीन है। आदि शंकराचार्य ने इस मन्दिर का जीर्णोद्धार करवाया था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!