मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

सांसद आज गांवों में लगाएंगे चौपाल, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान के तहत सौंसर क्षेत्र में रहेंगे सक्रिय

बंटी विवेक साहू चौपाल कार्यक्रम – आज लगाएंगे गांवों में चौपाल, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

Chhindwara 17 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में “विश्वास, विकास और जनकल्याण” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू 18 जून को सौंसर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क, चौपाल, लाभार्थी सम्मेलन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सांसद श्री साहू गांव-गांव पहुंचकर आमजन, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं से संवाद करेंगे। वे चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे।

कार्यक्रम के तहत सांसद बंटी विवेक साहू सुबह 11 बजे ग्राम सायखेड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नल-जल योजना का लोकार्पण करेंगे तथा पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे ग्राम एलकापार में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन तथा ग्राम खोरी में सामुदायिक भवन एवं सीसी रोड का लोकार्पण करेंगे। एलकापार में किसान चौपाल आयोजित कर किसानों से संवाद भी करेंगे।

यह भी पढ़े :- राम राज्य की भावना पर चल रही सरकार, मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर: सीएम डॉ. मोहन यादव

दोपहर 2:30 बजे ग्राम खैरीतायगांव में लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होकर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे तथा चौपाल लगाकर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे ग्राम कबर पिपला स्थित दादाजी धूनीवाले मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।

इसके पश्चात शाम 5 बजे ग्राम सतनूर में युवाओं एवं महिलाओं से संवाद करेंगे। वहीं शाम 6 बजे ग्राम पारडसिंगा में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं मोक्षधाम की बाउंड्रीवाल का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान किसानों के साथ संवाद कर कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़े :- नीट परीक्षा को लेकर सीएम मोहन सख्त, जरूरत पड़ी तो अफसर अपनी गाड़ी से पहुंचाएंगे परीक्षार्थियों को

सांसद श्री साहू ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

https://www.amarujala.com/video/jammu/video-bjp-press-conference-in-reasi-2026-06-16

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button