मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

मछली पालन के क्षेत्र में श्रीमती आरती कश्यप ने बनाई अपनी अलग पहचान

सर्वोत्तम मत्स्य कृषक पुरूस्कार से हुईं सम्मानित

Seoni 30 May 2025
सिवनी यशो:- अवसर एवं प्रोत्साहन मिलने पर महिलाऐं व्यवसाय क्षेत्र में नया आयाम लिख सकती है। ऐसा ही उदाहरण सिवनी जिले के ग्राम घोटी की महिला मत्स्य कृषक श्रीमती आरती कश्यप का भी है। जिन्होंने मत्स्य पालन से जुडी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर मत्स्य पालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। श्रीमती कश्यप अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए आत्मा योजना अंतर्गत सर्वोत्तम मत्स्य कृषक पुरूस्कार से सम्मानित हुईं हैं। उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख रूपये की राशि भी प्राप्त हुई है।

श्रीमती आरती कश्यप की साधारण गृहणी से सफल मत्स्य पालक बनने का सफर वर्ष 2019 में ग्राम पंचायत पुसेरा के शासकीय तालाब को 10 वर्षीय पट्टे में लेने से प्रारंभ हुआ। विभागीय मार्गदर्शन में उन्होंने वर्ष 2021-22 में मत्स्य विभाग की सहायता से किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लिया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से 01 लाख रूपये का ऋण प्राप्त कर मत्स्य बीज, मत्स्य आहार एवं जाल क्रय कर इस वर्ष लगभग 2 टन मत्स्य उत्पादन किया। जिससे उन्हें 02 लाख रूपये की उल्लेखनीय आय अर्जित हुई।

श्रीमती कश्यप ने पूर्व अनुभव से प्रोत्साहित होकर वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि सह योजना का लाभ लेकर अपने तालाब के लिए अनुदान पर 50 लाख स्पान मत्स्य बीज एवं आहार, खाद अन्य जरूरी सामग्री प्राप्त की। जिससे उन्हें लगभग ढाई टन का मत्स्य उत्पादन प्राप्त हुआ। जिससे श्रीमती कश्यप की लगभग ढाई लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई है। श्रीमती कश्यप जिले की अन्य मत्स्य पालकों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज वह मत्स्य पालन से बेहतर आय प्राप्त कर अपने परिवार का अच्छा पालन-पोषण कर रही हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!