देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दिल्ली में प्रचंड जीत प्रधानमंत्री की नीतियों और समाज में किए गए कार्यों का परिणाम है – श्रीमती बिसेन 

संपूर्ण जिले में मनाया गया दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का जश्न

Seoni 08 February 2025
सिवनी यशो : – भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर जिला भाजपा द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जश्न मनाया गया साथ ही संपूर्ण जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर ढोल नगाड़ो के साथ नारे बाजी की और मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी इस अवसर पर कार्यालय में दीप जलाकर एवं पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि आदरणीय बाबा साहब के बनाये संविधान के अंतर्गत दिल्ली विधानसभा के चुनाव हुए उसमें भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय मिलने का जश्न हम सभी मना रहे हैं । श्रीमती बिसेन ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी संविधान की दुहाई देकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरी थी उसका परिणाम आप सभी के समक्ष है जनता ने भाजपा की रीति नीति को सराहा है 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा को जो बहुमत मिला है,  उसके लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियाँ और समाज में किए गए कार्य हैं उसी का पुरस्कार स्वरूप यह परिणाम है केजरीवाल भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन की जनक थे और इस भ्रष्टाचार में ही खत्म हो गए । जहां से उन्होंने शुरुआत की थी उसी भ्रष्टाचार में डूब कर वह खत्म हो गए और दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के द्वारा किया गया भ्रष्टाचार है। 

यह जीत भाजपा के विकास के विजन की जीत है – मुनमुन 

इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के विजन पर दिल्ली की जनता की स्पष्ट मुहर है तथा प्राप्त इस विजय मे नींव का पत्थर बनने वाले प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन है। 

हमारे नेता और नीतियों की यह जीत – कमल मर्सकोले  

बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने कहा कि हमारे नेतृत्व और नीतियों की विजय है दिल्ली के चुनाव परिणाम हमने काम किया है । गरीब और वंचित व्यक्तियों को उनका अधिकार भाजपा ही ईमानदारी से दे सकती है यह बात दिल्ली के मतदाता समझ चुके है । श्री मर्सकोले ने दिल्ली की जनता को भाजपा पर विश्वास जताने के लिये धन्यवाद दिया एवं कार्यकत्र्ताओं को जीत की शुभकामनाएँ दी । 
इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । भाजपा के प्रत्येक मंडल में जीत का जश्र मनाया गया । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!