सिवनी यशो:- भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय के समर्थन में महिला मोर्चे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने चमारी मंडल के अनेक ग्रामों में जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी श्री राय को भारी मतो से विजयी बनाने की अपील की । श्रीमती पटेरिया ने भाजपा नेताओं के साथ क्षेत्र के अनेक ग्रामों में जनसंपर्क कर बताया कि भाजपा की प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश की जनता के कल्याण के लिये अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ प्रारंभ की है जिनका सीधा लाभ जरूरत मंदों को प्राप्त हुआ है । शिवराज सरकार ने प्रदेश के किसानो की चिंता करते हुये पूरे प्रदेश में सिंचाई की सुविधाएँ बढाई है । किसानों को बिजली की उपलब्धता कराई, अच्छी सड़को का प्रदेश में जाल बिछाया है इसके साथ ही अनेक विकास के ऐसे कार्य किये है जिनसे आमजनता को सुविधाएँ तो मिली ही है क्षेत्र और प्रदेश का विकास भी हो रहा है । श्रीमती पटेरिया ने कहा कि जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से आमजनता के खाते में सीधी राशि पहुँच रही है और यह गरीब कल्याण की राशियाँ आमजनता के लिये बरदान साबित हो रही है ।
श्रीमती पटेरिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जो सबसे ऐतिहासिक काम किया है वह है प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हर माह 1250 रूपये प्रतिमाह उनके खाते में भेंजे जा रहे है । महिला सम्मान के लिये प्रदेश की शिवराज सरकार ने पहले से ही अनेक योजनाएँ चला रखी थी जिनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना, जननी सुरक्षा योजना, बालिका शिक्षा के लिये साईकिल, स्कूटी जैसी अनेक कल्याण की योजनाएं प्रारंभ की है । गरीब मजदूरों को संबल योजना के माध्यम से सहारा देने के साथ केन्द्र सरकार योजनाओं से प्रदेश में किसान ओर गरीब वर्ग को बड़ा लाभ प्राप्त हो रहा है । प्रधानमंत्री आवास योजना से हजारों गरीब परिवारो को पक्के मकान प्राप्त हुये है । श्रीमती पटेरिया ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने आदिवासी वर्ग को पेसा एक्ट के तहत जल जंगल और जमीन का जो अधिकार दिया है वह आदिवासी समाज को सशक्त बनाने का क्रांतिकारी कदम है ।
श्रीमती पटेरिया ने कहा कि जो सरकार आम आदमी के लिये समर्पित भाव से काम कर रही है सेवा के संकल्प को पूरा कर रही है उस सरकार के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदान कर कमल के फूल को जिताएँ और प्रदेश को खुशहाल बनाये ।



