छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रक्षा मुकेश चौरसिया चुनी गई

    छिंदवाड़ा यशो:- चौरसिया महिला समिति के चुनाव में श्रीमती रक्षा मुकेश चौरसिया निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। चुनाव अधिकारी श्रीमती छाया भीष्म किशोर चौरसिया ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें श्रीमती इंदिरा चौरसिया ने अपना नामांकन वापस लेकर श्रीमती रक्षा मुकेश चौरसिया को समर्थन दे दिया चुनाव प्रक्रिया में 200 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की। निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रक्षा चौरसिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रक्षा मुकेश चौरसिया चुनी गई - Seoni News
,
इस अवसर पर श्रीमती रक्षा चौरसिया ने कहा कि वे समाज एवं महिलाओं की प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रहकर कार्य करेंगी, उनका प्रयास होगा कि समाज की सभी महिला शिक्षा प्राप्त करें एवं परिवार की आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष गोविंद चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया, ईश्वरी प्रसाद चौरसिया, आशीष चौरसिया व सदस्यों में दुर्गा चौरसिया, संजय बल्लू चौरसिया, नरेंद्र चौरसिया, भीष्म किशोर चौरसिया, मुकेश चौरसिया, सचिन चौरसिया एवम अन्य पदाधिकारियों की उपस्तिथि में चुनाव संपन्न हुआ। समाज के सभी पदाधिकारियों ने श्रीमती रक्षा चौरसिया को बधाई दी.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!