नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने अपनी पीआईसी का गठन किया
Seoni 14 May 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने प्रेसीडेन्ट इन कौंशिल के गठन कर दिया है जिसमें उन्होंने परिषद के पार्षदों को विभागों का दायित्व सौंपा है ।
श्री सनोडिया ने सामान्य प्रशासन विभाग का दायित्व विजय गोलू मिश्रा को, जलकार्य तथा सीवरेज विभाग श्रीमती जीतू तरूण श्रीवास, लोक निर्माण, उद्यान, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग रविशंकर भांगरे, राजस्व वित्त एवं लेखा विभाग सुश्री साक्षी डागोरिया, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग श्रीमती राजश्री संदेश बादशाह, योजना यातायात परिवहन एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग श्रीमती अनुसुईया पटवा एवं शहरी गरीबी उपशयन विभाग का दायित्व श्रीमती राजकुमारी बरमैया को सौंपा है । अपनी नवगठित पीआई सी की सूचना संबंधी पत्र नपा अध्यक्ष श्री सनोडिया ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भेज दिया है ।




