WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस और भाजपा की नाक का सवाल , मुनमुन ने किया दौरा

  विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री की सभा स्थल का किया दौरा

सिवनी- रविवार 07 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव की हर्रई बटका खापा में प्रस्तावित चुनावी सभा स्थल का दौरा किया। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की भाजपा प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह के समर्थन मे सोमवार 08 जुलाई को होने वाली चुनावी सभा आयोजित है ।

कांग्रेस और भाजपा की नाक का सवाल , मुनमुन ने किया दौरा - Seoni News

कांग्रेस और भाजपा की नाक का सवाल है

अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है जिसके लिये 10 जुलाई को मतदान होना है । यहाँ बता दें कि छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से निर्वाचित कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी जिसके कारण यहाँ उपचुनाव हो रहे है । यह उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों की नाक का सवाल है । भाजप इस विधानसभा से किसी कीमत पर हारना नहीं चाहती वहीं कांग्रेस और कमलनाथ छिंदवाड़ा में मिली करारी हार एवं कमलेश शाह के भाजपा में शामिल होने के दर्द का बदला इस सीट को जीत कर लेना चाहती है । हालांकि यहाँ त्रिकोणीय संघर्ष है । गोंडवाना भी इस सीट पर जीत के लिये पूरी ताकत झौंक रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!