खेलमध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

टेबल टेनिस में नम्रता राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

बरघाट यशो:- शालेय टेबल टेनिस में नम्रता राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित होने वाली बरघाट की पहली बालिका बन गई है,शालेय राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता 20 से 24 नवंबर तक दतिया में आयोजित की गई थी जिसमें जबलपुर संभाग से खेलते हुए सिवनी जिले के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया बालिका वर्ग में 17 वर्ष एवं 19 वर्ष में जबलपुर संभाग को उपविजेता बनने का गौरव हासिल हुआ जिसमें सिवनी जिले के खिलाडिय़ों की प्रमुख भूमिका रही, वहीं बालक वर्ग में 17 वर्ष एवं 19 वर्ष में जबलपुर संभाग की टीम सेमीफाइनल तक का रास्ता ही पूरा कर सकी, चैंपियनशिप की प्रतियोगिता के उपरांत सभी खिलाडिय़ों के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ा, इसके तहत नम्रता भलावी ने मध्य प्रदेश की टीम में तीसरा स्थान अर्जित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो लद्दाख में आयोजित होनी है उसमें  अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया,  साथ ही आर्या उपाध्याय, समर्थ अवधिया एवं संकेत गजभिए ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की टीम में छटवा स्थान प्राप्त किया । 
टेबल टेनिस में नम्रता राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित - Seoni News
Oplus_131072
 ज्ञात हो कि नम्रता भलावी सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं मगर उनके  जुनून को इस ऊंचाई तक पहुंचने पर उनके कोच संदीप मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है,  साथ ही यह सभी खिलाड़ी उनसे ही बरघाट के नगर पंचायत भवन पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं और धीरे-धीरे अब राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के भी दरवाजे अपनी खेल प्रतिभा के माध्यम से खटखटाने लगे हैं,इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संदीप मिश्रा को स्टेट ऑफिसियल भी नियुक्त किया गया था ।
 खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि में नोडल केंद्र के प्रशिक्षक प्रेम श्रीवास्तव की भी विशेष भूमिका रही है ,नम्रता के देश के  प्रतिष्ठित स्थान लद्दाख में शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन हेतु जिला टेबल टेनिस संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश राय मुनमुन, जिला शिक्षा अधिकारी एस एस  कुमरे, जिला कीड़ा अधिकारी जस्सी थॉमस ,मनु धुर्वे, प्राचार्य सरला नरेती, देवेंद्र ठाकुर ,सुनील मर्सकोले, ऋषभ जायसवाल, सूर्यकांत धुर्वे, नारायण बिसेन, कैलाश साहू , आशीष दीक्षित, राजा गौतम एवं अन्य खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button