WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

सड़क दुर्घटना में नपा अध्यक्ष शफीक खान बाल बाल बचे

Seoni 29 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान का नागपुर से लौटते समय सुकतरा के समीप सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गये जिन्हें उपाचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नपा अध्यक्ष शफीक खान स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिये नागपुर गये हुये थे अपने निजी वाहन से वह वापस हो रहे थे । सुकतरा के समीप उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से ठोस मार दी जिससे वाहन डिवाडर से टकरा गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है । वाहन में सवार नपा अध्यक्ष शफीक खान, शहीद वार्ड के पार्षद जोएब खान, तथा शफीक खान के पुत्र सादान खान एवं वाहन चालक उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुँचे बताया जा रहा है कि किसी को भी कोई चोट नहीं लगी है और सभी सुरक्षित है । केवल वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है वाहन में सवार शफीक खान सहित सभी बाल बाल बचे ।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर अनेक शुभचिंतक जिला चिकित्सालय पहुँचे और सभी ने उनके कुशल होने पर ईश्वर का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!