मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दिवंगत मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामकुमार कुर्वेती को नपा सिवनी ने  दी श्रद्धांजली 

Seoni 02 December 2024
सिवनी यशो:- नगर पालिका  परिषद  सिवनी ( Municipal Council Seoni ) दिवंगत मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामकुमार कुर्वेती (Chief Municipal Officer Ramkumar Kurveti) को मानस भवन में श्रद्धांजली (Tribute) अर्पित की गई । श्रद्धांजली अर्पित करते हुये नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान ने कहा कि सीधे सरल स्वाभाव के धनी श्री कुर्वेती अपना अधिकांश समय कार्यालय में देते थे । छोटे से छोटा कर्मचारी या कोई भी नागरिक उनके पास किसी काम के लिए आता था उन्होने काम के लिए किसी को इंकार नहीं किया । श्री कुर्वेती के निधन से नगर पालिका ही नही वरन पूरे सिवनी नगर को क्षति पहुची है । 
दिवंगत मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामकुमार कुर्वेती को नपा सिवनी ने  दी श्रद्धांजली  - Seoni News
उपस्थित पार्षद एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजली अर्पित की, श्रद्धांजली सभा में स्वास्थ्य सभापति राजिक अकील, मेहमूद भाई, पार्षद श्रीमति मालती बाबा पाण्डेय, ज्ञान चंद सनोडिया, जोएब, संजय भलावी, रवि भांगरे,  श्रीमति राजकुमारी बरमैया, अजय बाबा पाण्डेय, शीबू सेंगर एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button