WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मोदी के नेतृत्व में भारत, विश्व सिरमौर बनेगा  – नरेश दिवाकर

भाजपा जिला कार्यालय पर केंद्रीय बजट को लेकर प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न

Seoni 21 February 2025
सिवनी यशो:- भाजपा जिला कार्यालय में गुरूवार को आयोजित केंद्रीय बजट प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो बजट आया है वह विकसित भारत के संकल्प और गरीबों के सपनों को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है ।

प्रबुद्धजन सम्मेलन में समाज के वरिष्ठजन एवं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले प्रबुद्धजनों ने केन्द्रीय बजट पर अपने विचार रखते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व का सिरमौर बनाने जा रहे हैं। वे कृषि और औद्योगिक क्रांति ला रहे हैं। देश में लोग विकास कि ओर बढ़ रहे हैं। देश मे भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दे रहे हैं। सरकार कि दृढ़ इच्छा-शक्ति से पारदर्शी योजनाएं बना रहे हैं। कार्यक्रम उपस्थितजनों को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन बाझल, पूर्व सांसद डां. ढालसिंह बिसेन, अधिवक्ता सरेन्द्र नाथ शुक्ला, डां. के. के. चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा, डां. दिनेश शर्मा, नरेश मिश्रा ने बजट पर अपने विचार रखते हुये कहा कि सरकार ने अपने बजट में 12 लाख रूपये तक की आय पर आयकर की छूट देकर मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करने के साथ किसान, मातृशक्ति, युवाओ को रोजगार के अवसर और शिक्षा के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय प्रावधान किये है उससे देश के विकास की गति तीव्र होगी ।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व सांसद डां. ढालसिंह बिसेन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर,सुदर्शन बाझल, प्रेम तिवारी, कीरत सिंह बघेल, भाजपाके वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल मंचासीन रहे ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री दिवाकर ने बजट बनाने की प्रक्रिया से लेकर बजट में किये प्रावधानों की जानकारी देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने जनकल्याण और देश को श्रेष्ठ अर्थव्यवस्था वाला राष्ट्र बनाने के लिये पूरी क्षमता के साथ कार्य किया है । भाजपा अपनी अच्छी नीति, नीयत और अच्छे नेतृत्व के माध्यम से मजबूत अर्थव्यवस्था देने के ओर तेजी से आगे बढ़ रही है । मोदी सरकार की अच्छी नीति का परिणाम है कि आज देश में 56 करोड़ जनधन योजना के तहत गरीबो के खाते खुले, 3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाये गये, 46 करोड़ से अधिक आयुषमान कार्ड बनाये गये 55 हजार किलोटर राष्ट्रीय राज मार्ग का निर्माण कर सरकार ने अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था का परिचय दिया है ।
श्री दिवाकर ने बताया कि कृषि, एमएसएमई, निवेश एवं निर्यात जैसे चार इंजिनों के माध्यम से मोदी सरकार देश को श्रेष्टतम अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने के लिये पूरी क्षमता से जुटी है । श्री दिवाकर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार देश के हर उस क्षेत्र को विकास के बराबरी के पायदान पर लाने के लिये संकल्पित है जो किसी कारण से पिछड़ गये है । सरकार ऐसे सौ जिलों का चयन करने जा रही है जो विकास में पिछड़े हुये है उन जिलों में विकास की योजनाएँ चलाई जायेगी । सरकार भाजपा के मूल मंत्र पर काम करते हुये अंतिम छोर से लाभ देने की मंशा से काम कर रही है । श्री दिवाकर ने धन धान्य योजना की जानकारी भी विस्तार से दी ।

प्रबुद्धजन सम्मेलन में कार्यक्रम का संचालन भाजपा के दक्षिण मंडल नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने किया आभार प्रदर्शन उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजय सोनी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के प्रतिष्ठितजन एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!