सिवनी

नरवाई की आग जंगलों तक फैली, बुझाने के प्रयास में एक वन समिति चौकीदारी की मौत

ग्राम सुकरी निवासी वन्य सुरक्षा समिति के वहीद खान ने आग बुझाने की कोशिशों में अपनी जान गंवाई

Seoni 24 April 2025
सिवनी यशो:- 23 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे नरवाई में लगी आग भीषण आग में बदल गई और शाम 5 बजे तक कई किलोमीटर लंबे क्षेत्र में फैला गई । इस आग की चपेट में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत भी हो गई अपने आप में यह प्रदेश का इकलौता मामला होगा जहां नरवाई जलाने से किसी व्यक्ति की मौत हो गई । जिला प्रशासन को सक्रियता दिखाते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।

नरवाई की आग जंगलों तक फैली, बुझाने के प्रयास में एक वन समिति चौकीदारी की मौत - Seoni News

विकास खंड के ग्राम भीमगढ़ और ग्राम पिपरिया के बीच खेतों में नरवाई जलाने लगाई गई आग ने भीषण रूप लेकर समीप क्षेत्र के कई कृषकों की लगी हुई मक्का की लगभग 20 एकड फसलों को जलाते हुए जंगलों तक फैली वहीं जंगल में लगी आग को बुझाने की कोशिश में ग्राम सुकरी निवासी वहीद खान पिता बुद्धु खान 55 वर्ष भी उक्त भीषण आग की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई ।

वहीद खान ग्राम वन्य सुरक्षा समिति के चौकीदार थे जो वर्षों से कार्यरत थे मृतक के शव को भीमगढ पुलिस चौकी पर प्रभारी मुरलीधर पटेल द्वारा मर्ग कायम कर उनके परिजनों ने बुधवार रात्रि में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आया गया जहां दूसरे दिन सुबह 24 अप्रैल को पोस्ट मार्टम होने के बाद शव को मृतक के परिवार को सौंप दिया गया। अपनी जान की परवाह किए बगैर वहीद खान आग बुझाने में लगे रहे मिली जानकारी के अनुसार ऊंची पहाड़ी चढऩे से उनकी सांसें फूली और वह गिर गए और उनके शरीर पर पहने हुए कपड़ों में आग लग गई जिससे यह हादसा हुआ।आर्थिक रूप से कमजोर वहीद खान के परिवार की ओर से प्रशासन से उचित सहायता हेतु अपील की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button