मध्यप्रदेशसिवनी
राष्ट्रीय धरोहर भीमगढ़ संजय सरोवर बांध का पहुंच मार्ग बदहाल, जिम्मेदारों की लापरवाही से पर्यटन को नहीं मिल रहा बढ़ावा
एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध सड़क बदहाली से जूझ रहा, हादसों का खतरा बढ़ा – ग्रामीण और पर्यटक परेशान
Seoni 18 September 2025
छपारा यशो:- भीमगढ़ संजय सरोवर बांध, जिसे एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध और राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा प्राप्त है, आज अपनी पहचान के बावजूद उपेक्षा का शिकार है। जिला मुख्यालय सिवनी से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित इस बांध तक पहुंचने के लिए छपारा–खुर्सीपार–गोरखपुर–अंजनिया–खापा मार्ग से होकर जाना पड़ता है। खापा गांव से भीमगढ़ बांध तक का लगभग 5 किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे।



