Wed, 21 Oct 2026 | 10:49:35 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मध्यप्रदेश में 150 सीटों में जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी - अमित शाह

मध्यप्रदेश में 150 सीटों में जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी - अमित शाह
शेयर करें:

वीरांगना रानी दुर्गावती शंकर शाह, रघुनाथ शाह का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा का केंद्र है भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़छाड करने वाले परिणाम भुगतने तैयार रहें भाजपा सरकार ने बनाया मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य

  [caption id="attachment_7204" align="aligncenter" width="755"]मध्यप्रदेश में 150 सीटों में जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी - अमित शाहवीरांगना रानी दुर्गावती शंकर शाह, रघुनाथ शाह का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा का केंद्र है
भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़छाड करने वाले परिणाम भुगतने तैयार रहें
भाजपा सरकार ने बनाया मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य
मण्डला यशो:- हम मध्यप्रदेश की जनता से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुन: बनाने के लिए आर्शीवाद लेने आये हैं, जनआर्शीवाद यात्रा सभी 230 विधानसभा से गुजरकर 25 सितबर को जब भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ होगा, उस दिन यह तय हो जायेगा कि प्रदेश में 5 वीं बार 150 सीट जनआर्शीवाद से जीतकर भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाया है, मध्यप्रदेश की गरीब आदिवासी पिछड़े समाज का जीवन स्तर ऊंचा उठाने  में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अथक परिश्रम है, उक्त आशय के उदगार देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मण्डला में आयोजित जनआर्शीवाद यात्रा की जनसभा में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार कहती थी कि देश के संशाधनों पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन मोदी सरकार आते ही यह तय किया गया कि देश के खजाने पर सबसे पहला अधिकार आदिवासी पिछड़े गरीबों का है, सरकार की 2 तरह की विचार धारा पर आपको सोचना पड़ेगा, क्योंकि मोदी सरकार गांव, गरीब, पिछड़े किसानों की सरकार है, केंद्र की भाजपा सरकार मोदी जी के नेतृत्व में आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक बदलाव हुए हैं, उनको जल, जंगल, जमीन सुरक्षा, सम्मान, समावेशी विकास को जोड़कर आदिवासियों का सम्मान किया है, 23 जातियों को आदिवासी वर्ग में जोड़ा, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाकर समाज को गौरव बढ़ाया है, मोदी सरकार ने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों समाज के जननायकों के अनेक स्मारक बनाये हैं, जबकि कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं किया वो सिर्फ अपने परिवार के लोगों के नाम से स्मारक एवं संस्थाओं के नाम रखे हैं, मोदी सरकार ने जनजाति विकास के लिए 24 हजार करोड़ के बजट को बढ़ाकर अब 1 लाख 19 करोड़ का बजट दिया है, इतना ही नहीं आदिवासी समाज की महिला को महामहिम राष्ट्रपति के पद पर बैठालनें का काम भी भारतीय जनता पार्टी ने किया है, उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या आजादी के 60 सालों में कांग्रेस ने कभी आदिवासी समाज के व्यक्ति को राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनाया ? गृहमंत्री श्री शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, जलजीवन मिशन, प्रधानमंत्री अन्न योजना, कोरोना काल में केंद्र सरकार की भूमिका के विषयों पर भी विस्तार से अपनी बात कही।
कांग्रेस की सरकार में आये दिन आतंकवादी हमले होते थे
गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में विदेशों में भारत की छवि कई गुना बढ़ी है, दुनिया में सबसे ज्यादा देश के किसी प्रधानमंत्री को सम्मान मिला वो हैं नरेन्द्र मोदी इसके पीछे देश के 130 करोड़ जनता का आर्शीवाद है उन्होंने कहा  पाकिस्तान से आये आतंकवादी हमारे जवाने के सिर काटकर ले जाते थे उस समय कांग्रेस की सरकार बदले की कोई कार्यवाही नहीं करती थी लेकिन पुलवाड़ा और उरी हमला हुआ मोदी सरकार ने 10 दिन के अंदर पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया सर्जिकल स्ट्राईक कर ये बता दिया कि भारत की सीमा और सेना के खिलाफ छेडछाड़ करने का परिणाम क्या होता है।
रानी दुर्गावती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कर किया पुण्य नमन
गृहमंत्री श्री अमित शाह मण्डला पहुंचकर गढ़ मण्डला की वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक के समक्ष पहुंचकर देश की गौरव रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया, उन्होंने कहा कि मां नर्मदा की पावन भूमि गोंड साम्राज्य की अमर बलिदानी भूमि वीरांगना रानी दुर्गावती स्वतंत्रता संग्राम के नायक गोंड राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
मण्डला में शीघ्र बनेगा मेडिकल कॉलेज
मण्डला जनआर्शीवाद यात्रा की आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान ने कहा कि शीघ्र ही मण्डला में राजा हिरदेशाह के नाम से मेडिकल कॉलेज की आधार शिला रखी जायेगी इसके पूर्व छिंदवाड़ा में भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज का नाम राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह रखा है  साथ ही हबीबगंज भोपाल स्टेशन का नाम गोंड साम्राज्य की महारानी रानी कमलापति के नाम से किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा अपने परिवार के नाम से बड़े-बड़े संस्थानों के नाम रखे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आदिवासियों के सम्मान का पूरा ध्यान रखते हुए जनजातीय समाज के वीर योद्वा के नाम से अनेक प्रदेश में योजनाएं भी चलायी हैं, उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 15 महीनों की सरकार में उन्होंने ना केवल केंद्र सरकार की योजनाएं बंद की बल्कि राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजना भी बंद कर दी उन्होंने लाड़ली बहनों से पूछा कि क्या कांग्रेस ने आपके खाते में पैसे डाले थे क्या? मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले की जनता से विधानसभा की तीनों सीट पर जीत दिलाने का आर्शीवाद देने का आग्रह किया।
जनसभा को केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते प्रदेशअध्यक्ष सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, ने संबोधित किया एंव आभार भाजपा जिलाध्यक्ष  भीष्म द्विवेदी ने व्यक्त किया मंच पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि, सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, राज्यसभा सांसद प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, संभागीय यात्रा प्रभारी सांसद उदयप्रताप सिंह, सहप्रभारी अभिलाष पाण्डे,  प्रभारी मंत्री बिसाहुलाल िंसंह , आशीष दुबे, देवसिंह सैयाम, विनोद गोटिया, संजय कुशराम, श्रीमति संपतिया उइके,  विनोद कछवाहा, डॉ जितेन्द्र जामदार, उपस्थित थे।
गृहमंत्री अमित शाह ने जनआर्शीवाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह जनसभा के पश्चात मण्डला से आरंभ होने वाली जनआर्शीवाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा , केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय महासचिव  सी टी रवि, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी, यात्रा प्रभारी श्री राव उदयप्रताप, सहप्रभारी श्री अभिलाष पाण्डे, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, सांसद राकेश सिंह, उपस्थित थे। मध्यप्रदेश में 150 सीटों में जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी - अमित शाह[/caption] मण्डला यशो:- हम मध्यप्रदेश की जनता से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुन: बनाने के लिए आर्शीवाद लेने आये हैं, जनआर्शीवाद यात्रा सभी 230 विधानसभा से गुजरकर 25 सितबर को जब भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ होगा, उस दिन यह तय हो जायेगा कि प्रदेश में 5 वीं बार 150 सीट जनआर्शीवाद से जीतकर भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाया है, मध्यप्रदेश की गरीब आदिवासी पिछड़े समाज का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अथक परिश्रम है, उक्त आशय के उदगार देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मण्डला में आयोजित जनआर्शीवाद यात्रा की जनसभा में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार कहती थी कि देश के संशाधनों पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन मोदी सरकार आते ही यह तय किया गया कि देश के खजाने पर सबसे पहला अधिकार आदिवासी पिछड़े गरीबों का है, सरकार की 2 तरह की विचार धारा पर आपको सोचना पड़ेगा, क्योंकि मोदी सरकार गांव, गरीब, पिछड़े किसानों की सरकार है, केंद्र की भाजपा सरकार मोदी जी के नेतृत्व में आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक बदलाव हुए हैं, उनको जल, जंगल, जमीन सुरक्षा, सम्मान, समावेशी विकास को जोड़कर आदिवासियों का सम्मान किया है, 23 जातियों को आदिवासी वर्ग में जोड़ा, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाकर समाज को गौरव बढ़ाया है, मोदी सरकार ने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों समाज के जननायकों के अनेक स्मारक बनाये हैं, जबकि कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं किया वो सिर्फ अपने परिवार के लोगों के नाम से स्मारक एवं संस्थाओं के नाम रखे हैं, मोदी सरकार ने जनजाति विकास के लिए 24 हजार करोड़ के बजट को बढ़ाकर अब 1 लाख 19 करोड़ का बजट दिया है, इतना ही नहीं आदिवासी समाज की महिला को महामहिम राष्ट्रपति के पद पर बैठालनें का काम भी भारतीय जनता पार्टी ने किया है, उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या आजादी के 60 सालों में कांग्रेस ने कभी आदिवासी समाज के व्यक्ति को राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनाया ? गृहमंत्री श्री शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, जलजीवन मिशन, प्रधानमंत्री अन्न योजना, कोरोना काल में केंद्र सरकार की भूमिका के विषयों पर भी विस्तार से अपनी बात कही।

कांग्रेस की सरकार में आये दिन आतंकवादी हमले होते थे

गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में विदेशों में भारत की छवि कई गुना बढ़ी है, दुनिया में सबसे ज्यादा देश के किसी प्रधानमंत्री को सम्मान मिला वो हैं नरेन्द्र मोदी इसके पीछे देश के 130 करोड़ जनता का आर्शीवाद है उन्होंने कहा पाकिस्तान से आये आतंकवादी हमारे जवाने के सिर काटकर ले जाते थे उस समय कांग्रेस की सरकार बदले की कोई कार्यवाही नहीं करती थी लेकिन पुलवाड़ा और उरी हमला हुआ मोदी सरकार ने 10 दिन के अंदर पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया सर्जिकल स्ट्राईक कर ये बता दिया कि भारत की सीमा और सेना के खिलाफ छेडछाड़ करने का परिणाम क्या होता है।

रानी दुर्गावती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कर किया पुण्य नमन

गृहमंत्री श्री अमित शाह मण्डला पहुंचकर गढ़ मण्डला की वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक के समक्ष पहुंचकर देश की गौरव रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया, उन्होंने कहा कि मां नर्मदा की पावन भूमि गोंड साम्राज्य की अमर बलिदानी भूमि वीरांगना रानी दुर्गावती स्वतंत्रता संग्राम के नायक गोंड राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

मण्डला में शीघ्र बनेगा मेडिकल कॉलेज

मण्डला जनआर्शीवाद यात्रा की आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान ने कहा कि शीघ्र ही मण्डला में राजा हिरदेशाह के नाम से मेडिकल कॉलेज की आधार शिला रखी जायेगी इसके पूर्व छिंदवाड़ा में भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज का नाम राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह रखा है साथ ही हबीबगंज भोपाल स्टेशन का नाम गोंड साम्राज्य की महारानी रानी कमलापति के नाम से किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा अपने परिवार के नाम से बड़े-बड़े संस्थानों के नाम रखे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आदिवासियों के सम्मान का पूरा ध्यान रखते हुए जनजातीय समाज के वीर योद्वा के नाम से अनेक प्रदेश में योजनाएं भी चलायी हैं, उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 15 महीनों की सरकार में उन्होंने ना केवल केंद्र सरकार की योजनाएं बंद की बल्कि राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजना भी बंद कर दी उन्होंने लाड़ली बहनों से पूछा कि क्या कांग्रेस ने आपके खाते में पैसे डाले थे क्या? मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले की जनता से विधानसभा की तीनों सीट पर जीत दिलाने का आर्शीवाद देने का आग्रह किया। जनसभा को केंद्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते प्रदेशअध्यक्ष सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, ने संबोधित किया एंव आभार भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने व्यक्त किया मंच पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि, सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, राज्यसभा सांसद प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, संभागीय यात्रा प्रभारी सांसद उदयप्रताप सिंह, सहप्रभारी अभिलाष पाण्डे, प्रभारी मंत्री बिसाहुलाल िंसंह , आशीष दुबे, देवसिंह सैयाम, विनोद गोटिया, संजय कुशराम, श्रीमति संपतिया उइके, विनोद कछवाहा, डॉ जितेन्द्र जामदार, उपस्थित थे।

गृहमंत्री अमित शाह ने जनआर्शीवाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसभा के पश्चात मण्डला से आरंभ होने वाली जनआर्शीवाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष  वी डी शर्मा , केंद्रीय मंत्री  फग्गनसिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा , यात्रा प्रभारी  राव उदयप्रताप, सहप्रभारी  अभिलाष पाण्डे, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, सांसद राकेश सिंह, उपस्थित थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष