Wed, 21 Oct 2026 | 11:59:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट

बम भोले कावड़ यात्रा, 21अगस्त को मुंडारा से दिघौरी

बम भोले कावड़ यात्रा, 21अगस्त को मुंडारा से दिघौरी
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- मां बैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा से 21 अगस्त सोमवार प्रात: 8:30 बजे मुंडारा से दिघौरी तक मोटर सायकल से निकाली जाएगी पवित्र बम-बम भोले कांवड यात्रा शिव भजनो की सुमधुर धुन के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बस स्टैंड सिवनी की नेतृत्व में निकाली जाएगी जिसमें समिति के सभी सदस्य एवं शिव भक्त शामिल होंगे। देवाधि देव महादेव भगवान भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास मे ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली बम बम भोले कावड़ यात्रा इस वर्ष भी मोटर सायकल वाहनों से प्रात: 8:30 बजे मां बैनगंगा के उद्गगम स्थल मुंडारा से कलशों में पवित्र जल भरकर बम-बम भोले के जय उदघोष के साथ निकाली जाएगी। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के सभी सदस्यों के द्वारा उदगम स्थल मुंडारा मे विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बैनगंगा की आरती व पूजनपाठ किया गया जाएगा, तदोपरांत डी जे की सुमधुर धुन मे शिव भजनो के साथ बम-बम बोले कांवण यात्रा आरंभ होकर बडकुमारी, गोपालगंज मार्ग से होते हुए मात्तृधाम पहुंचेगी। जहां पर सभी श्रद्धालुगणों द्वारा विराजित मां त्रिपुर सुंदरी का दर्शन, पूजन कर तत्पश्चात यात्रा कातलबोडी से मुंगवानी होते हुए पितृधाम दिघौरी पहुंची। बाबा भोलेनाथ के विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष व सभी सदस्यों व श्रद्धालुगणों के द्वारा पवित्र मां बैनगंगा के जल से जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति की ओर से आप सभी शिव भक्तों से विनम्र अपील की जाती है कि आप अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कावड़ यात्रा को सफल बनाएं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष