Mon, 19 Oct 2026 | 02:50:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

भोपाल में गूंजी भारत माता की जय: सीएम मोहन ने प्रदेश की बड़ी तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 2027 होगा युवा वर्ष

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 14, 2026 07:16 pm / Post views : 48

भोपाल में गूंजी भारत माता की जय: सीएम मोहन ने प्रदेश की बड़ी तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 2027 होगा युवा वर्ष
शेयर करें:

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 2027 युवा वर्ष घोषित

भोपाल यशो :- 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। कोलार क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। चारों ओर लहराते तिरंगे, देशभक्ति के गीत और भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। [caption id="attachment_50150" align="alignleft" width="150"]CM Mohan Yadav flags off Tiranga Yatra in Bhopal भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 2027 युवा वर्ष घोषित[/caption] मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अगस्त को डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं तिरंगा लहराकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री का सादगी भरा अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने बच्चों को दुलार किया, लोगों के साथ सेल्फी ली और कुछ देर वाहन से उतरकर पैदल भी जनता के बीच चले।

2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा

तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सामर्थ्य को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल के डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से निकली यह भव्य तिरंगा यात्रा मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है। 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। [caption id="attachment_50149" align="alignright" width="150"]CM Mohan Yadav flags off Tiranga Yatra in Bhopal भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 2027 युवा वर्ष घोषित[/caption]

नभ, जल और थल में शान से लहरा रहा तिरंगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज देशभर में नभ, जल और थल—हर क्षेत्र में तिरंगा शान से लहरा रहा है। तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब देशभक्ति की नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति और सामर्थ्य को आज पूरी दुनिया देख रही है और वैश्विक मंच पर देश का गौरव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2025 को निवेश वर्ष के रूप में मनाया गया, जिससे आजीविका के नए अवसरों का मार्ग आसान हुआ। वहीं किसान कल्याण वर्ष में सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। अब 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संकल्प लिया जाएगा।

पुष्प वर्षा से हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत

तिरंगा यात्रा का आयोजन कर्म श्री संस्था द्वारा किया गया। यात्रा मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में बाइकर्स के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी शामिल हुईं। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिवादन किया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में नजर आए। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता की जय के नारों से भोपाल गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राजधानी में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष