Mon, 19 Oct 2026 | 02:52:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

ट्विशा मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा हस्तक्षेप, CBI जांच से बढ़ी न्याय की उम्मीद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 22, 2026 03:50 pm / Post views : 61

ट्विशा मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा हस्तक्षेप, CBI जांच से बढ़ी न्याय की उम्मीद
शेयर करें:
भोपाल यशो :- Mohan Yadav ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में जिस संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ हस्तक्षेप किया है, उससे पीड़ित परिवार ही नहीं बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों में भी न्याय की उम्मीद मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री द्वारा मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने की सहमति दिए जाने के बाद यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिजनों से मुलाकात के दौरान उनकी पीड़ा को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर मामले को सीबीआई को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इसे मुख्यमंत्री की त्वरित निर्णय क्षमता और संवेदनशील नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। इधर, ट्विशा को न्याय दिलाने की मांग अब व्यापक जनसमर्थन का रूप लेती दिखाई दे रही है। बुधवार को पूर्व सैनिकों और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी सड़क पर उतरकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। वर्दी वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में शौर्य स्मारक से बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ट्विशा के परिवार के साथ न्याय होना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि ट्विशा का भाई देश की सेवा में सेना में मेजर पद पर कार्यरत है और सेवा नियमों के कारण परिवार खुलकर संघर्ष नहीं कर पा रहा, इसलिए पूर्व सैनिक समाज उनके समर्थन में सामने आया है। मामले में ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने भी कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई, एफआईआर में देरी और घटनाक्रम को लेकर अपनी आपत्तियाँ सार्वजनिक रूप से रखीं। वहीं दूसरी ओर ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने मीडिया के सामने अपने पक्ष में बयान देते हुए परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया है। इन तमाम आरोप-प्रत्यारोपों और बढ़ते सार्वजनिक दबाव के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सीबीआई जांच का निर्णय अब इस पूरे प्रकरण में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। प्रदेशभर में यह संदेश गया है कि राज्य सरकार इस मामले को केवल एक सामान्य प्रकरण के रूप में नहीं देख रही, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से कदम उठा रही है। [caption id="attachment_45790" align="alignnone" width="150"]सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्विशा शर्मा मौत मामले की CBI जांच को मंजूरी दी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच CBI से कराने की सहमति दी।[/caption]

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष