Wed, 21 Oct 2026 | 02:25:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

प्रदेश में पुन: सरकार बनाने भाजपा की रहेगी आक्रामक रणनीति

प्रदेश में पुन: सरकार बनाने भाजपा की रहेगी आक्रामक रणनीति
शेयर करें:
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम अक्टूबर के प्रथम या दूसरे सप्ताह में घोषित हो सकता है । राजनैतिक दलों की चतुरंगी सेना चुनावी समर के लिये पूरी तरह तैयार हो चुकी हैअंतिम कसावट का दौर चल रहा है। मध्यप्रदेश में कुछ माह की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल को छोड़ दे तो बीस वर्ष से शिवराज सरकार पदस्थ है और कांग्रेस विपक्ष में रहकर लगातार विरोध की भूमिका में है 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी और अनेक लोकलुभावने मुद्दो के साथ भाजपा के विरोध में बने वातावरण का लाभ लेते हुये प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाबी हासिल कर ली थी परंतु 18 माह बाद ही कांग्रेस के सिंधिया समर्थक विधायक पद से त्याग पत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये और पुन प्रदेश शिवराज सरकार की वापसी हो गयी ।

कांग्रेस ने भी किया है संगठन मजबूत

विधानसभा चुनाव 2023 को जीतने के लिये कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में पूरी ताकत से भाजपा से सत्ता छीनने की कोशिश में जुटी हुई है पिछले कई चुनाव के बाद कांग्रेस ने इस बार मुखर होकर सत्ताधारी भाजपा का विरोध हर मोर्चे पर करने के साथ ही संगठन में कसावट का काम किया है । कांग्रेस पूरी तरह से भाजपा की संगठनात्मक रचना के हिसाब से अपने संगठन को मजबूत करने के लिये जुटी रही और भाजपा ने पूरे प्रदेश में पांच स्थानों से जन आर्शीवाद निकाली तो कांग्रेस ने भी पूरे प्रदेश में सात स्थानों से भाजपा को जबाव देने के लिेय जनाक्रोश यात्रा निकाली ।

कमलनाथ को लुकलुभावनी घोषणा का भाजपा ने नहीं दिया अवसर

कांग्रेस पूरी ताकत से सत्ता का विरोध कर रही है परंतु कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को लोक लुभावनी घोषणाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेअसर कर दिया और कांग्रेस को कहीं मौका भी नहीं दिया कि वह कोई घोषणा कर पाये । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नारी शक्ति योजना के तहत 1500 रूपये देने का एलान किया प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रूपये महिलाओं को देना प्रारंभ कर दिया और अब राशि बढ़ाकर 1250 रूपये प्र्रतिमाह देना प्रारंभ कर दिया । इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने यह भी एलान कर दिया कि इस राशि को 3000 हजार रूपये प्रतिमाह तक बढाया जायेगा । संभव है चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के पूर्व इस राशि को 1500 रूपये प्रतिमाह कर दिया जाये । लाड़ली बहना योजना की व्यापक सफलता के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ माहों में प्रदेश के अधिकांश वर्ग के लिये के लिये सौगातो की ऐसी झड़ी लगायी कि कांग्रेस की सारी घोषणाओं पर पानी फेर दिया । सरपंच सचिव, अतिथि शिक्षक, पथ विक्रेता, कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ता सहायिका, आशा ऊषा कार्यकत्र्ता सहित अनेक विभागो के कर्मचारियों को सौगातो की बौझार कर दी । शासकीय कर्मचारियों को महंगाई सहित अनेक सुविधाएँ देना घोषित कर दिया गया है और अभी चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के लगभग पंद्रह दिन शेष है इन शेष दिनों में और भी बड़ी घोषणाएँ हो सकती है ।

चुनाव में भाजपा के बड़े चेहरे

प्रदेश की सत्ता में पुन: वापसी के लिये भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है । आगामी पंद्रह दिनों में और भी बड़ी घोषणाएँ होने के साथ भाजपा के संगठन से नाराज चल रहे कार्यकत्र्ताओं को संभालने के लिये भाजपा की रणनीति पर बड़े नेताओं को सक्रिय किया जा      सकता है । प्रदेश की विधानसभाओं के लिये भाजपा ने 79 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है भाजपा ने प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिये जारी हुई दूसरी सूची में 03 केन्द्रीय मंत्रियों सहित 07 सांसदों को टिकिट देकर स्पष्ट कर दिया है भाजपा विधानसभा चुनाव में पुन: सरकार बनाने के लिये पूरी तरह से सारी शक्ति लगाने वाली है ।

भाजपा सामाजिक क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं को भी बना सकती है प्रत्याशी

आगामी समय में और प्रत्याशियों की सूची जारी होगी इस सूची के संबंध में अनुमान है कि प्रत्याशी चयन में भाजपा बहुत गंभीरता से विचार कर ही अनेक ऐसे चेहरों के नाम घोषित कर सकती है जिसकी कल्पना नहीं की जासकती इनमें यह भी हो सकता है कि राजनैतिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता ही न हो परंतु सामाजिक क्षेत्र में उनका प्रभाव बेहतर हो ऐसे चेहरों में कुछ चेहरे मीसाबंदी भी हो सकते है ।

भ्रष्टाचार को कांग्रेस बनायेगी मुद्दा तो भाजपा 18 माह की कांग्रेस सरकार के कुशासन को दिलायेगी याद

वहीं कांग्रेस को निरूत्तर करने की भाजपा ने जबरदस्त रणनीति तैयार की है और कांग्रेस की 18 माह की सरकार में जो वायदा खिलाफी और व्यापारी, सरकारी कर्मचारियों तथा गरीब कल्याण की योजनाएँ बंद कर कमलनाथ सरकार ने 18 माह में प्रदेश में जो किया था उसको याद दिलाकर मतदाताओं को भाजपा डराने के लिये पूरी तरह तैयार दिख रही है । यहाँ बता दे कि कांग्रेस की 2018 में बनी सरकार के दौरान कर्मचारी अधिकारियों को तबादले के नाम पर कांग्रेस ने बुरी तरह परेशान किया था एक दिन में उनके तबादले के तीन तीन आदेश जारी हो रहे थे । व्यापारियों को जाँच के नाम पर प्रताडि़त किया था किसानों से कर्जमाफी के नाम पर जो फार्म भराने की ड्रामेबाजी हुई थी वह और गरीब कल्याण की योजनाएँ बंद कर दी गयी थी भाजपा कमलनाथ पर तीब्र प्रहार करने की रणनीति तैयार कर रही है और आमजनता में अपनी लोक लुभावनी योजनाओं का प्रभाव छोडऩे के लिये भाजपा ने बूथ स्तर तक बड़ी सेना खड़ी कर दी है । इसके साथ ही बहुत शीघ्र अन्य प्रदेशों के नेताओं और मंत्रियों की विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता शीघ्र ही बढ़ सकती है । वहीं कांग्रेस भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर भाजपा को घेरने का प्रयास करेगी परंतु भाजपा के तेज तर्रार नेता कांग्रेस की 18 माह की सरकार के कार्यकाल को भयावह बताकर निरूत्तर करेगी ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष